रावण की पांच गलतियां यानी आपकी सफलता के पांच मंत्र
बेंगलुरु। दशहरा में रावण दहन काफी अहमियत रखता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह मौका आपको काफी कुछ सीखा जाता है। रावण को बुराई तो भगवान राम को अच्छाई का प्रतीक माना जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण सिर्फ बुराई का प्रतीक नहीं है। वह आपको आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सफल होने के कुछ तरीके भी सिखा सकता है।
रामायण में इस तरह की काफी किस्से हैं जो रावण से जुड़े हैं और जिनसे सबक लेकर आप अपनी जिंदगी में सफल हो सकते हैं। रावण की कुछ गलतियां आपको सफलता का मंत्र दे सकती हैं।
दशहरे के मौके पर जानिए आप रावण की पांच गलतियों से कौन से पांच मंत्र सफलता के लिए ले सकते हैं।

चालाक बनिए लेकिन जिद्दी नही
सीता को हरण करने से पहले रावण को ऐसा न करने की सलाह दी गई थी। उसे कई और लोगों ने इस काम को गलत कहकर ऐसा करने से रोका था लेकिन रावण नहीं माना। अगर रावण ने ऐसा नहीं किया होता तो शायद वह एक बड़ा राजा बन सकता था और कई वर्षों तक सफलता से लंका पर राज कर सकता था।

टीम की सलाह मानने में भलाई
जब भगवान राम अपनी सेना के साथ लंका पहुंचे तो रावण और उसके मंत्रियों को अंत करीब लगने लगा था। रावण ने अपने मंत्रियों और वरिष्ठ लोगों से सलाह मांगी और एक ही जवाब मिली अगर शुरुआत में उनकी बात मानकर सीता का हरण नहीं किया होता तो आज यह दिन नहीं आता। यानी अगर आपकी टीम आपको कुछ कह रही है तो उसे जरूर सुनिए।

लीडर बनिए डिक्टेटर नहीं
रामायण की कहानी ही शायद इस मूल मंत्र में है। जब राम और रावण की लड़ाई शुरू हुई तो रावण ने अपने सारे अहम योद्धाओं को एक साथ मैदान में नहीं भेजा वहीं भगवान राम की सेना में सारे योद्धा एक साथ मैदान में थे। नतीजा एक डिक्टेटर के तौर पर नेतृत्व कर रहे रावण की सेना के सारे योद्धओं की मौत और युद्ध में पराजय।

हमेशा अपने ज्ञान का घमंड मत करिए
रावण का अहम उसके विनाश का सबसे बड़ा कारण था। रावण ने जब भगवान राम की सेना को देखा था तो उसे अहसास हो गया था कि उसे हार मिलने वाली हैं। लेकिन अपने अहम की वजह से रावण जैसे ज्ञानी ने भगवान राम की ओर से आए शांतिदूत की भी बात मानने से इंकार कर दिया।

अपने करीबी साथी की सलाह मानिए
रावण को कई बार उसकी पत्नी और उसके नाना ने सलाह दी थी। ये दो लोग उसे काफी अच्छे से जानते थे। लेकिन उसने कभी भी इनकी बातों को नहीं माना, नतीजा उसका अंत।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications