Donald Trump Affairs: तीन शादियां, दो तलाक, कई अफेयर; जानें कैसा रहा डोनाल्ड ट्रम्प का निजी जीवन
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रम्प आजकल दुनियाभर की सुर्खियों में बने हुए हैं। गौरतलब है कि यह सुर्खियां उनके निजी जीवन से जुड़े एक पुराने विवाद के कारण हैं।

Donald Trump Affairs: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जीवन रंगीन मिजाजी रहा है। दरअसल, उनके कई महिलाओं के साथ अंतरंग संबंध रहे हैं। आजकल इन्ही संबंधों के चलते उन्हें पुलिस और कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आइये जानते हैं अमेरिका के इस पूर्व राष्ट्रपति के किन-किन महिलाओं के साथ सम्बन्ध रहे?
डोनाल्ड ट्रम्प और इवाना ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प और इवाना ट्रम्प का रिश्ता 1976 में शुरू हुआ। उन्होंने 1977 में शादी की और उनके तीन संतान हुई - डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक। इवाना चेकोस्लोवाकिया की एक मॉडल थी, जो अमेरिका में आकर बस गई थी। डोनाल्ड ट्रम्प उन दिनों रियल एस्टेट व्यापार के बादशाह हुआ करते थे। कुछ सालों बाद डोनाल्ड का मार्ला मेपल्स नाम की एक अभिनेत्री के साथ अफेयर शुरू हो गया। जिसके कारण 1990 में इवाना और डोनाल्ड का तलाक हो गया।
डोनाल्ड ट्रम्प और मार्ला मेपल्स
जॉर्जिया में जन्मी अभिनेत्री मार्ला मेपल्स और डोनाल्ड ट्रम्प 1985 में मिले। जबकि ट्रम्प उन दिनों इवाना के साथ विवाहित थे। इसी अफेयर के चलते डोनाल्ड ट्रम्प और इवाना का तलाक हुआ था। जिसके बाद ट्रम्प ने 1993 में मार्ला से शादी कर ली और एक बेटी टिफनी का जन्म हुआ। हालांकि, ट्रम्प और मार्ला मेपल्स भी 1997 में अलग हो गये।
डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प
डोनाल्ड और मेलानिया पहली बार 1998 में एक पार्टी में मिले थे। तब मेलानिया न्यूयॉर्क में एक मॉडल के रूप में काम कर रही थीं। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने जनवरी 2005 में शादी कर ली। मेलानिया ने 2006 में बैरोन विलियम ट्रम्प को जन्म दिया।
डोनाल्ड और मेलानिया का रिश्ता हमेशा से मीडिया में चर्चा का विषय रहा है। मई 2018 में, मेलानिया की किडनी की सर्जरी के दौरान डोनाल्ड अपनी पत्नी से मिलने भी नहीं गये। फिर 2020 के अमेरिका के आम चुनावों में जब डोनाल्ड ट्रम्प हार गये तब भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डॉनल्ड ट्रंप और मेलानिया एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प के अन्य अफेयर्स
गैब्रिएला सबातिनी - डोनाल्ड ट्रम्प और गैब्रिएला सबातिनी की मुलाकात 1989 में टेनिस के कोर्ट में हुई थी। तब सबातिनी 19 साल की थी। उस दौरान दोनों के बीच संबंधों की अफवाहें फैली थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की।
रोवेन ब्रेवर लेन - पूर्व मॉडल रोवेन ब्रेवर लेन ने 1990 के आसपास डोनाल्ड ट्रम्प को डेट किया था। साल 2016 में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक लेख के अनुसार ट्रम्प ने ब्रेवर लेन से अपने कपड़े बदलने और उन्हें बिकनी पहनने के लिए कहा, ब्रेवर लेन ने वह सब किया भी था।
काइली बैक्स - न्यूजवीक के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प और मॉडल काइली बैक्स ने 1995 में कुछ समय के लिए डेट किया था। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उनका अफेयर था। काइली बैक्स ने 2016 के अमेरिका के आम चुनावों में डोनाल्ड के लिए प्रचार भी किया था।
एलीसन जियानिनी - पूर्व मॉडल एलीसन जियानिनी ने 1997 में डोनाल्ड ट्रम्प को डेट किया था। एलीसन के अनुसार ट्रम्प एक "परफेक्ट जेंटलमैन" थे।
कारा यंग - 90 के दशक में मॉडल कारा यंग ने डोनाल्ड ट्रम्प को डेट किया था। दोनों कई सालों तक एकसाथ रहे और अकसर उन्हें कई मौकों पर एकसाथ भी देखा गया।
करेन मैकडॉगल - प्लेबॉय मॉडल करेन मैकडॉगल के अनुसार उनका और डोनाल्ड के बीच 10 महीनों का संबंध था। मैकडॉगल ने कहा कि अफेयर जून 2006 में शुरू हुआ और उन्होंने ट्रम्प के साथ कई बार सेक्स किया। मैकडॉगल ने आरोप लगाया कि ट्रम्प ने उनके साथ पहली बार सेक्स करने के लिए उन्हें पैसे भी दिए।
स्टॉर्मी डेनियल्स - डोनाल्ड और पोर्न फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स के बीच अफेयर 2006 में शुरू हुआ था। डेनियल्स का दावा है कि ट्रम्प ने 2006 में उनके साथ सेक्स किया। डेनियल्स ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के पूर्व वकील से मुलाकात पर इस पूरी बात का जनता के सामने खुलासा न करने के बदले $130,000 स्वीकार किये थे।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप फिर बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति? बाइडेन के घर में भी लोगों की पहली पसंद, सर्वे रिपोर्ट देखिए












Click it and Unblock the Notifications