जानिए पारले-जी बिस्कुट के बारे में 10 दिलचस्प बातें

बैंगलोर। भारत का शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहां पारले जी का बिस्कुट आता नहीं होगा। आप में बहुत लोग आज भी ऐसे होंगे कि जिनकी चाय पारले-जी बिस्कुट के बिना अधूरी है। बेहद ही सस्ते और स्वादिष्ट यह बिस्कुट पूरे भारत में लोकप्रिय हैं।

Do You Know: Parle-G is the largest selling brand of biscuits in the world according to Nielsen.

आईये आपको बताते हैं पारले जी बिस्कुट के बारे में कुछ दिलचस्प और खास बातें

1. अक्सर इस बिस्कुट के पैकेट पर छपी बच्चे की फोटों के बारे में चर्चा होती रहती है कि आखिर यह बच्चा कौन है? कुछ दिनों पहले इसे नीरू देशपांडे के बचपन की फोटो बतायी गई लेकिन नहीं दोस्तों यह फोटो किसी मॉडल या सेलिब्रेटी की नहीं बल्कि एक ऐनिमेटड पिक्चर है जिसका निर्माण 1979 में किया गया था।

2. पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित पार्ले-जी या पार्ले ग्लूकोज बिस्कुट भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय बिस्कुटों में से एक हैं। पार्ले-जी सबसे पुराने ब्रांड नामों में से एक होने के साथ-साथ भारत में सर्वाधिक बिक्री वाला बिस्कुट ब्रांड भी है।

3. कंपनी का नारा है, जी का मतलब जीनियस (प्रतिभाशाली) . "पारले जी" नाम को उपनगरीय रेल स्टेशन विले पार्ले से लिया गया है जो स्वयं पार्ले नामक पुराने गांव पर आधारित है।

4. वीकिपीडिया के मुताबिक नीलसन सर्वे की मानें तो पारले जी विश्व में सर्वाधिक बिक्री वाला बिस्कुट है। भारत के ग्लूकोज बिस्कुट श्रेणी के 70% बाजार पर इसका कब्जा है, इसके बाद नंबर आता है ब्रिटानिया के टाइगर (17-18%) और आईटीसी के सनफीस्ट (8-9%) का।

5. 1929 में भारत जब ब्रिटिश शासन के अधीन था तब पारले जी पार्ले प्रोडक्ट्स नामक एक छोटी कंपनी का निर्माण हुआ था। मुंबई के उपनगर विले पारले जी (पूर्व) में मिठाइयों तथा टॉफियों (जैसे कि मेलोडी, कच्चा मैंगो बाईट आदि) के उत्पादन के लिए एक छोटे कारखाने को स्थापित किया गया। एक दशक बाद वहां बिस्कुट का उत्पादन भी शुरू कर दिया गया जिसके बाद से बढ़कर यह भारत की सबसे बड़ी खाद्य उत्पाद कंपनियों से एक हो गयी है।

6. आज पारले जी बिस्कुट 4 रूपये से लेकर 50 रूपये तक आता है लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाले पैकट 4 रूपये वाला ही है।

7. पारले कंपनी और भी बहुत सारी चीजें बनाती हैं जैसे कि सॉस, टॉफी, केक लेकिन इन सब का मार्केट बिस्कुट के आगे फेल है।

8. पारले जी बिस्कुट समाज का हर वर्ग चाहे वो गरीब हो या करोडपति, चाहे वो बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई खाता है।

9. 2009-10 के आंकड़ों पर गौर करें तो पारले-जी की बिक्री दुनिया के चौथे सबसे बड़े बिस्कुट उपभोक्ता मुल्क चीन से भी ज्यादा है।

10. भारत से बाहर पारले-जी यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, आदि में भी उपलब्ध है। पारलेजी अकेला ऐसा बिस्कुट होता है जो कि गांवों से लेकर शहरों तक में एक ही रेट से बिकता है और दोनों जगह ही इसकी लोकप्रियता एक समान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+