शादी के बाद औरतों को होता है इन 5 बातों का पछतावा

नयी दिल्ली। हर औरत का सपना होता है कि उसकी शादी हो। अपने पति और परिवार के साथ वो सुखी जीवन जिए। अपनी हर ख्वाहिश को वो अपने पति साथ पूरा करे, लेकिन शायद की कोई ऐसी औरत होगा जिसे अपनी शादी के बात कुछ बातों का मलाल न रह गया हो। जहां शादी के बाद महिलाओं की पूरी जिंदगी बदल जाती है तो वहीं उन्हे कुछ बातों का पछतावा भी रह जाता है। खासतौर पर भारतीय महिलाओं के साथ ये अक्सर देखने को मिलता है।

जानिए क्या है रोमांस, डिनर और कैंडिल-लाइट का कनेक्शन?

हलांकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि लव मैरिज में अफसोस नहीं होते हैं, वहां भी किसी न किसी बात को लेकर औरतों के मन में मलाल तो रह ही जाता है। ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद नए परिवेश को स्वीकार कर लेती हैं, हलांकि इसके पीछे उनकी यही सोच होती है कि इसे अपनाने के अलावा उनके पास कोई विक्लप नहीं है लेकिन उनके मन में भी ये मलाल रह जाता है कि उन्होंने बहुत गलत किया। जानिए शादी के बाद अक्सर महिलाएं किन बातों का मलाल करती है।

खुद के लिए वक्त न होना

खुद के लिए वक्त न होना

शादी के बाद महिलाओं का जीवन उनके पति और परिवार में बीत जाता है। ऐसे में एक वक्त पर महिला को लगने लगता है कि वो केवल दूसरों के ही काम करती रह जाती है, उसके पास खुद के लिए तो वक्त ही नहीं है.। मह्लाओं के मन में इस बात का मलाल रह जाता है कि उनसे अपने लिए जीवन नहीं जिया।

लाइफ में स्पेस

लाइफ में स्पेस

हर किसी की लाइफ में स्पेस होना जरुरी है, लेकिन शादी के बाद लड़की को शायद ही ऐसा वक्त मिल पाता है जब वो कुछ पल केवल अपने साथ बिता पाती है।

 बच्चे को लेकर जल्दी

बच्चे को लेकर जल्दी

शादी के बाद अधिकांश भारतीय महिलाएं जल्दी मां बन जाती है। भले ही उसका मन न हो, लेकिन घर-परिवार वालों के दबाव में उसे ऐसा करना ही पड़ता है। ऐ से में बाद में उसके मन में इस बात का मलाल रह जाता है।

 खुद को बदलना

खुद को बदलना

शादी के बाद लड़की से ही ये उम्मीद की जाती है कि वो लड़के के अनुसार बदले। अपनी आदतों को, अपने पहनावे को, अपने शौकको। वो ऐसा करती भी है, लेकिन एक वक्त के बाद उसे अपनी पर्सनैलिटी खोई हुई लगने लगती है। जिसका उसे पूरी जीवन भर मलाल रह जाता है।

 ब्वॉयफ्रेंड से तुलना

ब्वॉयफ्रेंड से तुलना

शादी के पहले अगर लड़की किसी रिलेशनशिप में रह चुकी है तो वो हमेशा अपने पति और पूर्व प्रेमी के बीच तुलना करती रहती है। ऐसे में कई बार उसे लगता है कि उसका प्रेमी उसकी पति की तुलना में बेहतर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+