कहीं डेंगू से बचने के चलते आप जीका की चपेट में तो नहीं, रहिए सावधान
एक वायरस दूसरे वायरस को फैलाने में मदद करता है इसलिए नए शोध में कहा गया है कि डेंगू का टीका जीका के वायरस को प्रभावित कर सकता है।
टोरंटो। हेडलाइन पढ़कर आपको लग रहा होगा कि हम क्या बकवास कर रहे हैं लेकिन ये कहना हमारा नहीं बल्कि नये अध्ययन का है जिसमें कहा गया है कि डेंगू के बचने वाले टीका के चलते इंसान जीका के चपेट में आ सकते हैं। यह स्टडी टोरंटो स्थित यॉर्क यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है।
आईये जानते हैं इस अध्ययन के बारे में खास बातें...
- शोधकर्ताओं के मुताबिक डेंगू और जीका दोनों ही फ्लेविविरिडा वायरस फैमिली के मच्छर के काटने से होता है।
- एक वायरस दूसरे वायरस को फैलाने में मदद करता है इसलिए शोध में कहा गया है कि डेंगू का टीका जीका के वायरस को प्रभावित कर सकता है।
- यह शोध साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
- शोधकर्ताओं ने अपनी स्टडी में एक मॉडल बनाया है जिसे जरिए डेंगू के टीके के प्रभाव से जीका के फैलाव के बारे में जांच हो सके।
- शोध में लिखा है कि दोनों बीमारी के प्रकोप से बचने के लिए केवल एक ही उपाय है और वो ये कि मच्छर को नियंत्रित किया जाए।
आपको बता दें कि डेंगू के लिए टीके विकसित किए गए हैं और उनका इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अभी जीका के लिए कोई टीका नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications