नए शोध में खुलासा.. कॉफी पीने वालों को कम होती है हार्ट की बीमारी
लंदन। कॉफी पीने वालों के लिए खुशखबरी है.. क्योंकि नए शोध में खुलासा हुआ है कि जो लोग कॉफी पीते हैं, उन्हें हार्ट प्राब्लम कम होती हैं। कॉफी हृदय की क्षति को कम करने में मदद करती है।
योर्क विवि के शोध में कहा गया है कि जो लोग कॉफी पीते हैं, उनकी कॉफी न पीने वालों की तुलना में, हृदय संबंधी समस्याओं से मरने की संभावना 20 प्रतिशत तक कम होती है। यही नहीं कॉफी से हार्ट अटैक की संभावना को भी कम करती है।
यही नहीं अगर दिन में तीन बार कॉफी पी जाये जिसमें सूगर नाके बराबर हो तो इंसान में शूगर की समस्या भी कम होती है, कॉफी इंसुलिन की कमी को पूरा करती है, जिससे लोगों में मधुमेय रोग कम पनपता है, जो कि हृदयघात का पहला कारण है। इसलिए अगर इंसान कॉफी पी रहा है तो ये स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा है।













Click it and Unblock the Notifications