शोध में खुलासा...आलसी लोग होते हैं ज्यादा बुद्धिमान
वाशिंगटन। अक्सर कहा जाता है कि 'जो सोता है वो खोता है, जो जागता है वो पाता है' इसलिए आलसी मत बनो लेकिन अब शायद इस स्टडी को पढ़ने के बाद ऐसा ना कहा जाये क्योंकि ताजा शोध कह रहा है कि आलसी लोगों का दिमाग एक्टिव लोगों से ज्यादा तेज होता है और सोचने की शक्ति काफी उच्च श्रेणी की होती है।
फ्लोरिडा की गल्फ कोस्ट विवि में हाल ही में एक शोध हुआ, टॉड मैकएलरॉय के नेतृ्त्व में हुई इस स्टडी में पहले तीस-तीस छात्रों के दो समूह बनाये गये। एक समूह में काफी एक्टिव लोग थे तो दूसरे ग्रुप में काफी आलसी लोग। इन सभी छात्रों की घड़ी में एक डिवाइस लगा दिया गया था जिसकी मदद से लगातार 7 दिनों तक सभी छात्रों की हरकत, सोच और काम पर निगरानी रखी गयी।
उसके बाद इस शोध में जो परिणाम निकलकर सामने आया, वो काफी चौंकाने वाला था..
- शोध में कहा गया कि आलसी लोग भले ही शारीरिक रूप से एक्टिव ना हों लेकिन उनका दिमाग नई-नई बाते सोचता रहता है।
- जबकि जो लोग काम में बिजी रहते हैं उन्हें कुछ नया सोचने का टाइम नहीं मिलता है।
- आलसी लोगों की रूचि लोगों और विषय में बनी रहती है जबकि जो लोग जल्दी अपनी चीजों से बोर होते हैं उनका बौद्धिक स्तर ज्यादा अच्छा नहीं होता।
- एक्टिव लोग भले ही हर काम समय पर पूरे करते हों लेकिन आलसी लोग जब भी कोई काम करते हैं उसकी गुणवक्ता बहुत अच्छी होती है क्योंकि इसके पीछे उनकी सोच होती है।













Click it and Unblock the Notifications