Boyfriend Day 2022: जानिए कब और कैसे हुई बॉयफ्रेंड डे की शुरूआत, भेंजे ये संदेश
Boyfriend Day 2022: जानिए कब और कैसे हुई बॉयफ्रेंड डे की शुरूआत, भेंजे ये संदेश
नई दिल्ली, 03 सितंबर: दुनिया भर में आज 3 अक्टूबर को नेशनल बॉयफ्रेंड्स डे मनाया जा रहा है। यह वो खास दिन है जो आपके प्रेमी की सराहना करने और प्यार करने के लिए समर्पित है। आपका प्रेमी या बॉयफ्रेंड्स ही वो शख्स है जो गर्लफ्रेंड डे, मदर्स डे, वुमन डे पर आपको सपप्राइज करके आपके दिन को खूबसूरत बनाता है। तो आज वो दिन है जब आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को स्पेशल फील करवा सकते हैं। बॉयफ्रेंड्स डे उन्हें यह बताने का बहाना है कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं। इस मौके पर जानिए कब और कैसे हुई ये स्पेशल डे मनाने की शुरूआत? इसके साथ ही वो कौन से खूबसूरत मैसेज हैं जिन्हें भेजकर आप अपने बॉयफ्रेंड को बता सकते हैं कि आपको भी उनकी कितनी फिक्र है।

अमेरिका में 3 अक्टूबर को मनाया जाता है ये दिन
संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 3 अक्टूबर को ये दिवस मनाया जाता है ये वो दिन है जो बॉयफ्रेंड को समर्पित है। ये दिन है ये बताने का कि आप अपने प्रेमी का कितना ख्याल रखते हैं। ये दिन ये भी एहसास करवाता है कि आपको उस व्यक्ति को खास महसूस करवाना है जिसके बिना आपका जीवन अधूरा है।
जानें कैसे हुई इस दिवस को मनाने की शुरूआत
बॉयफ्रेंड शब्द का प्रयोग 1909 में शुरू हुआ। रोमांटिक पुरुष साथी को बॉयफ्रेंड के रूप में संबोधित किया जाना शुरू किया गया। इसके बाद 1920 में अंग्रेजी के डेटिंग की शुरूआत हुई। इंटरनेट पर जानकारी खंगालने पर ये बात सामने आई कि पहली बार बॉयफ्रेंड डे की शुरूआत संभवत: 4 अक्टूबर 2014 को हुई और देखते ही देखते ये डे लोगों के बीच में पॉपुलर हो गया। 2016 के आते-आते ये खूब पॉपुलर हो गया।
नेशनल बॉयफ्रेंड्स डे पर भेंजे ये प्यार भरे संदेश
- ऐसा कहा जाता है कि आप वास्तव में केवल एक बार प्यार में पड़ते हैं, लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करती, हर बार जब भी मैं तुम्हें देखती हूं, मुझे फिर से प्यार हो जाता है
- कहते हैं सच्चा प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है। लेकिन मेरे लिए यह हर दिन होता है और हर पल मैं आपको देखता हूं।
- ये सिर्फ मेरी आंखें नहीं हैं जो तुम्हें देखना चाहती हैं। यह मेरा मन है जो कभी भी आपके और मेरे दिल के बारे में सोचना बंद नहीं करता है जो हमेशा आपके साथ रहना चाहता है!
- आपसे मिलने से पहले मैं कभी नहीं जानती थी कि किसी को देखना और बिना किसी कारण के मुस्कुराना कैसा होता है।
- कोई भी रिश्ता पूरी तरह धूप नहीं होता, लेकिन दो लोग एक छतरी साझा कर सकते हैं और एक साथ तूफान से बच सकते हैं।
- मुझे क्यूट कहना अच्छा है, मुझे हॉट कहना अच्छा है। लेकिन मुझे तुम्हारा बुलाना वही है जो मैं वास्तव में चाहती हूं।
- मुझे दुनिया में सबसे खूबसूरत व्यक्ति की तरह महसूस कराने के लिए मेरे प्यार का शुक्रिया।
- मुझे पता है कि मैं परफेक्ट नहीं हूं लेकिन आप मुझे हर तरह से परफेक्ट महसूस कराते हैं। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद।
- इंसान बना जानवर: हाथी के बच्चे को चप्पलों से घेरकर पीटा, इस एक्ट्रेस ने की कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications