विनोद खन्ना की ये नौ अनदेखी तस्वीरें, जो भावुक कर देती हैं

विनोद खन्ना अब भले ही अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्में सिनेप्रेमियों के बीच हमेशा याद की जाएंगी। उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें जो बहुत कम लोगों ने देखी हैं।

नई दिल्ली। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते 31 मार्च से मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में कैंसर से लड़ रहे खन्ना ने गुरुवार को अपनी आखिरी सांस ली। विनोद खन्ना अब भले ही अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्में सिनेप्रेमियों के बीच हमेशा याद की जाएंगी। उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें जो बहुत कम लोगों ने देखी हैं।

विनोद खन्ना की ये अनदेखी तस्वीरें, जो भावुक कर देती हैं

स्टार रहे हैं विनोद खन्ना

स्टार रहे हैं विनोद खन्ना

विनोद खन्ना जिस जमाने में स्टार थे, ना तो तब मोबाइल फोन थे और ना सेल्फी ली जाती थीं और ना ही सोशल मीडिया था। ऐसे में तब के सुपरस्टारों की तस्वीरें हर रोज वायरल नहीं होती थीं। कुछ ही तस्वीरें होती थीं, जो प्रशंसकों तक पहुंचती थीं। विनोद खन्ना की भी ये कुछ ऐसी ही तस्वीरें हैं।

विनोद खन्ना का बचपन

विनोद खन्ना का बचपन

विनोद खन्ना का बचपन 50 के दशक में गुजरा, जब कैमरे और फोटो आम बात नहीं थी। उसी जमाने की उनकी एक तस्वीर।

जब फिल्मों में आने की जुगत में थे विनोद खन्ना

जब फिल्मों में आने की जुगत में थे विनोद खन्ना

विनोद खन्ना ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' से की थी। उनकी युवावस्था की एक तस्वीर।

विनोद खन्ना की शादियां

विनोद खन्ना की शादियां

विनोद खन्ना ने दो शादियां कीं। पहली शादी गीतांजलि से और दूसरी शादी 1990 में कविता से।

गठीले बदन के सभी थे कायल

गठीले बदन के सभी थे कायल

विनोद खन्ना का डील-डौल काफी तगड़ा था। उनकी बागीचे में फल तोड़ते हुए एक तस्वीर, जिसमें वो बिना शर्ट के दिख रहे हैं।

बच्चों के साथ विनोद खन्ना

बच्चों के साथ विनोद खन्ना

विनोद खन्ना की अपने बेटों अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के साथ एक तस्वीर।

किस सीन भी बना था चर्चा

किस सीन भी बना था चर्चा

अपने से आधी उम्र की हीरोइन माधुरी दीक्षित के साथ उनका फिल्म 'दयावान' में एक बेडरूम सीन काफी चर्चा में रहा था।

एक तस्वीर, चार स्टार

एक तस्वीर, चार स्टार

तस्वीर में विनोद खन्ना के साथ, फिरोज खान, अमिताभ बच्चन और राजकुमार। चारों की अपने जमाने में बड़े स्टार रहे। इस चौकड़ी से अब सिर्फ अमिताभ बच्चन ही हमारे बीच हैं।

जब ओशो की शरण में पहुंचे विनोद खन्ना

जब ओशो की शरण में पहुंचे विनोद खन्ना

विनोद खन्ना ने अपना करियर, परिवार, जिसमें एक बीवी और दो बेटे थे, छोड़ दिया और आचार्य रजनीश (ओशो) के शरण में चले गए थे। उस समय विनोद खन्ना का करियर उरूज पर था। खन्ना आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आए थे।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+