जानिए अमिताभ को 'अमिताभ' नाम किसने दिया?
बैंगलोर। 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। पिछले 44 सालों से हिंदी सिनेमा के कैनवस पर चमक रहे 'द ग्रेट' अमिताभ बच्चन किसी युग से कम नहीं।
आज भले ही उन्होंने उम्र के 74 साल के पड़ाव को छू लिया हो लेकिन उनके काम पर उम्र का इफेक्ट नहीं दिखता और ना ही लोगों की मोहब्बत उनके प्रति कम हुई है।
क्या आपको पता है कि हर दिल अजीज अमिताभ बच्चन को 'अमिताभ' नाम किसने दिया, शायद आपको यकीन ना हो लेकिन महानायक को ये नाम दिया था हिंदी के प्रख्यात कवि सुमित्रानंदन पंत ने। पंत और अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन के काफी घनिष्ठ संबंध थे, पंत अक्सर अल्मोड़ा छोड़कर इलाहाबाद आया करते थे।
जिस दिन अमिताभ ने जन्म लिया उस वक्त नर्सिंग होम में पंत भी मौजूद थे जिन्होंने नवजात शिशु की तरफ़ इशारा करते हुए कवि बच्चन से कहा था- देखो तो कितना शांत दिखाई दे रहा है, मानो ध्यानस्थ अमिताभ। बस तभी से उस बच्चे का नाम 'अमिताभ' हो गया।
आगे की खबर तस्वीरों में...

जीवन के वो सारे रंग
अमिताभ के व्यक्तित्व में जीवन के वो सारे रंग हैं, जिन्हें पाने के लिए इंसान को सदियां लग जाती हैं। निर्देशक आर बाल्की नजरों में तो वो संपूर्ण हैं ही वहीं अपने परिवार की नजर में भी वो सम्मानित व्यक्ति हैं।

संयमित और आदर्श जीवन
अमिताभ का संयमित और आदर्श जीवन ही है जो उन्हें अपने समकालीन कलाकारों से अलग करता है जिसका ताजा उदाहरण है कि उनसे उम्र में छोटे लोग या तो काम से संन्यास ले चुके हैं या फिर खटिया पर आखिरी सांस गिन रहे हैं। जबकि अमिताभ आज भी हॉट सीट पर बैठे लोगों को हॉट लगते हैं।

सदी का महानायक
ऐसा नहीं है कि अमिताभ को सफलता किसी जादूई छड़ी के चलते मिली है बल्कि इसके पीछे उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत है जिसके चलते 6 फुट 2 इंच का लंबा इंसान आज सदी का महानायक है। वो एक बेमिसाल एक्टर, अच्छे विलेन, आदर्श पति, आइडल पिता, सम्मानीय ससुर, उत्कृष्ठ प्रस्तोता और एक बहुत अच्छे भारतीय हैं।

फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड
दर्शकों के स्नेह को अपने कैरियर का बेस्ट अवार्ड मानने वाले अमिताभ ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल है। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अगर उनके सार्थक अभिनय की बात करने लग जायेंगे कि तो शायद एक सदी बीत जाये।

अमिताभ बेमिसाल, बेहतरीन और लाजवाब
बस इतना कहा जा सकता है कि अमिताभ बेमिसाल, बेहतरीन और लाजवाब है। सदी के इस महानायक को वनइंडिया परिवार भी ढ़ेरो शुभकामनाएं देता है और कहता है हैप्पी बर्थ डे अमिताभ। हमारे जरिये आप भी सदी के इस महानायक को जन्मदिन का शुभकामनाएं दे सकते हैं। अपनी बधाई नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications