पीठ दर्द से पड़ता है शारीरिक संबधों पर असर

लंदन। आज कल महिला और पुरूष दोनों ही कामकाजी हो गये हैं, अक्सर वह कंप्यूटर पर घंटो समय व्यतीत करते हैं जिसके चलते उनके अंदर पीठ दर्द की समस्या का पाया जाना ाम बात हो गयी है। दौड़ती भागती जिंदगी में लोग पीठ दर्द के साथ जीने को मजबूर हो गये हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपका रोज-रोज का पीठ दर्द पति-पत्नी के रिश्तों में भी खटास ला सकता है क्योंकि पीठ दर्द से वैवाहिक संबध पर असर पड़ता है।

ब्रिटेन में हुए एक सर्वे के मुताबिक पीठ का दर्द खुशहाल और स्वस्थ यौन संबधों के लिए घातक हो सकता है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 2056 लोगों पर हुए सर्वे में पाया गया कि पीठ दर्द के कारण 14 प्रतिशत लोगों ने शारीरिक संबंध ही बनाना बंद कर दिया।

एक चौथाई उत्तरदाताओं ने कबूल किया कि पीठ दर्द खराब मानसिक स्वास्थ्य का भी कारण है, जबकि एक तिहाई उत्तरदाताओं ने स्वीकार किया कि दर्द ने उन्हें थोड़ा गुस्सैल बना दिया। शोध में शामिल लोगों में से 15 प्रतिशत ने कहा कि दर्द के कारण वे काम के समय रोए जबकि 12 प्रतिशत लोगों ने खुद को परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ बहस करते पाया।

सर्वे करने वाली कंपनी बीएसी के प्रवक्ता मार्क क्रिश्चले ने बताया, "पीठ का दर्द शारीरिक और मानासिक, दोनों तरह से प्रभावित करता है, और न सिर्फ पीड़ित को बल्कि यह पीड़ित के संपर्क में आने वाले लोगों को भी प्रभावित करता है।"

इसलिए आप लोगों में से कोई भी पीठ दर्द से परेशान हैं तो आप तत्काल प्रभाव से इसका इलाज कीजिये, किसी अच्छे डॉक्टर से तुंरत मिलिए जिससे पीठ दर्द की समस्या का जल्द से जल्द निवारण हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+