Air Force Day: भारतीय वायुसेना के बारे में कितना जानते हैं आप, जानें 10 ऐसी बातें, जिनपर आपको गर्व होगा
Air Force Day: भारतीय वायुसेना के बारे में कितना जानते हैं आप, जानें 10 ऐसी बातें, जिनपर आपको गर्व होगा
भारतीय वायुसेना दिवस 2022: भारत में हर साल 08 अक्टूबर 2022 को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। भारत इस साल अपना 90वां वायुसेना दिवस मना रहा है। भारतीय वायुसेना (IAF) की स्थापना साल 1932 में हुई थी। उस वक्त भारतीय वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि यह नाम आजादी तक बना रहा। आजादी के बाद रॉयल शब्द को हटा दिया गया था। वायुसेना दिवस के इस बार का जश्व चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। आइए जानें इंडियन एयरफोर्स डे के खास मौके पर, इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य और इतिहास।
Recommended Video

वायुसेना चंडीगढ़ में दिखाएगी अपनी ताकत
शनिवार को भारतीय वायुसेना अपनी ताकत दिखाएगी, जिसके लिए वायुसेना ने खास तैयारी की है। वायुसेना दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़ में एक एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस एयर शो में 83 विमान शामिल होंगे। एयर शो में हिस्सा लेने वाले विमानों में 44 लड़ाकू विमान, 7 परिवहन विमान, 20 हेलीकॉप्टर और 7 विंटेज विमान शामिल होंगे। वहीं, 9 विमानों को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा। इस बार एयर शो की खास बात यह होगी कि इसमें नए हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर भी शामिल किए जा रहे हैं।

भारतीय वायुसेना के बारे में 10 रोचक बातें?
1. भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है।
2.उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा है।
3. भारतीय वायुसेना ने विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें ऑपरेशन पूमलाई, विजय, मेघदूत और अन्य शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के साथ शांति मिशन में भी काम करती है IAF
4. भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के साथ शांति मिशन में भी काम करती है।
5.भारतीय वायुसेना दिवस की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी, इसलिए हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस मनाया जाता है।
6.भारतीय वायुसेना को पहले रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि यह नाम आजादी तक बना रहा। आजादी के बाद रॉयल शब्द को हटा दिया गया था।

भारतीय वायु सेना में बड़ी संख्या में महिला फाइटर
7. भारतीय वायुसेना में बड़ी संख्या में महिला फाइटर पायलट, महिला नेविगेटर और महिला अधिकारी शामिल हैं, जो भारतीय वायु सेना को अपनी सेवाएं देती हैं। यहां तक कि भारतीय वायुसेना के राफेल बेड़े में भी एक महिला फाइटर पायलट हैं।
8. भारतीय वायुसेना ने देश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हमेशा राहत कार्यों में भाग लिया है। इनमें गुजरात चक्रवात (1998), सुनामी (2004) और उत्तर भारत में बाढ़ शामिल हैं।

रेस्क्यू करने में IAF ने बनाया है रिकॉर्ड
9. आईएएफ ने उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान फंसे नागरिकों को बचाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया था। मिशन का नाम 'राहत' रखा गया था, जिसके दौरान भारतीय वायुसेना ने लगभग 20,000 लोगों की जान बचाई थी।
10. देश की सभी सेनाओं का अपना-अपना आदर्श वाक्य होता है। भारतीय वायुसेना का आदर्श 'नभः स्पर्शम दीप्तम' है। भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। ये वाक्य महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है।












Click it and Unblock the Notifications