Adani Debt: अडानी इकलौते कर्जदार नहीं; टाटा, अंबानी, बिड़ला, महिंद्रा जैसे उद्योगपति भी हैं करोड़ों के कर्जदार
व्यापार बढ़ाने के लिए हर उद्योगपति बैंकों या अन्य फर्मों से कर्ज लेता है। अडानी की तरह टाटा, बिड़ला,अंबानी और महिंद्रा जैसे सभी बड़े औद्योगिक घरानों ने भारी कर्ज ले रखा है।

Adani Debt: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2 अप्रैल 2023 को सोशल मीडिया के जरिये एकबार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि ₹20,000 करोड़ किसके हैं? राहुल गांधी ने 59 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया और पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री जी, सवाल पूछे काफी दिन हो गए! आपका जवाब अब तक नहीं आया? इसलिए फिर से दोहरा रहा हूं। 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं? LIC, SBI, EPFO में जमा लोगों का पैसा अडानी को क्यों दिया जा रहा है? आपके और अडानी के रिश्ते का सच देश को बताइए?
गौर करने वाली बात है कि जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आई थी, जिसके बाद से 24 जनवरी से अडानी ग्रुप के शेयरों में जो गिरावट आनी शुरू हुई वह अब तक जारी है। शेयरों में गिरावट की वजह से अडानी एंटरप्राइजेज के ₹20,000 करोड़ का एफपीओ (फॉलोऑन पब्लिक ऑफर) तक गौतम अडानी को वापस लेना पड़ा था।
अब यहां एक बात समझने की है कि जो सवाल राहुल गांधी या विपक्ष के नेता उठा रहे हैं। उसके तहत गौतम अडानी बैंक, एलआईसी वगैरह से कर्ज लेने वाले कोई इकलौते उद्योगपति नहीं हैं? इससे पहले भी कई बड़े उद्योगपति जैसे टाटा, अंबानी, बिड़ला और महिंद्रा जैसे उद्योगपति भी व्यापार के लिए लोन लेते रहते हैं। हालांकि, अधिक कर्ज का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि कंपनी किसी संकट में है, क्योंकि हर बिजनेस में कर्ज का एक बड़ा रोल होता है। चलिए आपको बताते हैं कि गौतम अडानी की कंपनियों पर इस वक्त किसका कितना कर्ज है?
भारतीय बैंकों का 80 हजार करोड़ कर्ज
26 जनवरी 2023 को सीएलएसए (Credit Lyonnais Securities Asia) द्वारा जारी अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि भारतीय बैंकों का अडानी समूह पर ₹81,200 करोड़ का कर्ज है। जो अडानी ग्रुप के लगभग ₹2 लाख करोड़ (लगभग $24 बिलियन) के कुल ऋण का लगभग 40 प्रतिशत है।
वहीं अडानी ग्रुप को दिये गये कर्ज को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा अपने-अपने आंकड़े जारी कर चुकी हैं। वहीं एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने खुद मीडिया को बीते दिनों बताया था कि अडानी समूह में एसबीआई का एक्सपोजर ₹27,000 करोड़ है, जो उनके बैंक के कुल लोन बुक का केवल 0.8 से 0.9 प्रतिशत ही है। हमने अडानी समूह के मूर्त परिसंपत्तियों (Tangible Assets) के लिए कर्ज दिया है और उनके पास पर्याप्त कैश कलेक्शन है।
अडानी पर बाकी बैंकों का कितना कर्ज?
रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप में पब्लिक सेक्टर की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का कहना था कि उसका अडानी ग्रुप पर ₹36,474.78 करोड़ का लोन है, और यह डेट और इक्विटी के रूप में हैं। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ₹5,500 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक ने ₹7,000 करोड़, और जम्मू-कश्मीर बैंक का ₹250 करोड़ का लोन दिया है। बीते 4 फरवरी को प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक बताया कि अडानी ग्रुप को दिया गया उनका कर्ज, कुल लोन बुक का करीब 0.94 प्रतिशत है। इसमें बैंक फंड आधारित बकाया 0.29 प्रतिशत है जबकि नॉन फंड आधारित बकाया 0.58 प्रतिशत है।
वापसी की तैयारी में अडानी ग्रुप?
'द हिंदू' की बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक संकट में फंसा अडानी ग्रुप अगले 3-4 सालों में 20 प्रतिशत के ग्रोथ के लिए फुल प्रूफ प्लान बनाने में जुटा है। इसके साथ ही अडानी ग्रुप अपने 2 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए समुद्री बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों, खाद्य तेल और वस्तुओं, ऊर्जा, सीमेंट और डेटा केंद्रों तक फैले व्यवसायों पर पूरा ध्यान दे रहा है। साथ ही अडानी ग्रुप के अधिकारी पिछले तीन हफ्तों में बैंकरों, बॉन्ड धारकों, विश्लेषकों और निवेशकों से सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक मुलाकात और बैठक की है। ताकि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के $135 बिलियन (तत्कालीन बाजार मूल्य) के कारोबार को जो झटका लगा है, उसे वापस तेजी दी जा सके।
Recommended Video

टाटा, अंबानी पर भी है भारी कर्ज
बिजनेस इनसाइडर की जून 2022 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप पर सबसे ज्यादा कर्ज है। टाटा ग्रुप पर ₹2,89,080 करोड़ का कर्ज था। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ₹2,66,305 करोड़ का कर्ज था। आदित्य बिड़ला ग्रुप पर ₹2,29,857 करोड़, लार्सन एंड टूब्रो (L&T) ग्रुप पर ₹1,62,792 करोड़ और महिंद्रा ग्रुप पर ₹74,667 करोड़ का भारी कर्ज था। जबकि बजाज ग्रुप पर ₹61,253 करोड़ का कर्ज था। वेबसाइट के मुताबिक यह डेटा कंपनियों की तरफ से जारी रिपोर्ट के आधार पर मार्च 2022 में तैयार की गई थी।
यह भी पढ़ेंः 'हम अडानी के निवेश का स्वागत करते हैं', विवादों में घिरे गौतम अडानी के लिए ऑस्ट्रेलिया ने खोले दिल
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications