हाड़ जमानेवाली सर्दी में टी-शर्ट में भांगड़ा वायरल, 2016 के 5 वायरल वीडियोज
2016 में वीडियोज की काफी धूम रही। आइए, आपको दिखाते हैं 2016 के 16 वायरल वीडियोज।
दिल्ली। साल 2016 हम सबसे विदा ले रहा है। इस साल लोगों के बीच वीडियोज की काफी धूम रही। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लोगों ने जमकर वीडियोज देखे।
इनमें से कई वीडियोज ऐसे रहे जो काफी वायरल हुए। इनको फेसबुक और ह्वाट्सएप पर तो लोगों ने खूब शेयर किया ही साथी ही यूट्यूब जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म पर भी इनको खूब देखा गया।
हम ऐसे ही वीडियोज आपके लिए लेकर आए हैं, जो साल 2016 में काफी वायरल हुए।
1. जीरी डिग्री से नीचे के तापमान में भांगड़ा
2016 में 15 दिसंबर को फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट किया गया यह वीडियो काफी देखा गया। इसमें जीरो डिग्री से भी नीचे के तापमान में भारतीय मूल के तीन सिख, कनाडा में भांगड़ा में कर रहे है। उन्होंने महज पैंट और टीशर्ट पहन रखी हैं।
मैरीटाइम भांगड़ा ग्रुप ने यह क्लिप अपलोड किया। कनाडा में नोवा स्कोटिया के हालिफैक्स में डांसर्स का यह ग्रुप पिछले तीन साल से परफॉर्म कर रहा है। यह पहली बार है जब इस ग्रुप का वीडियो वायरल हुआ और दुनियाभर में फेमस हो गया।
इस वीडियो को फेसबुक पर 16 लाख से अधिक और यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप भी देखिए यह वीडियो।
एक सिक्योरिटी गार्ड का गाना फेसबुक पर हुआ वायरल
दिसंबर के शुरुआती दिनों में कोलकाता के एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर सबका मन मोह लिया।
टैलेंट किसी में भी हो सकता है। प्रतिभा अमीरी, गरीबी, जात या धर्म देखकर किसी को नहीं मिलती। यह नेचर किसी को भी दे सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे टैलेंटेड लोगों को खूब सराहना मिलती है।
ऐसे ही कोलकाता में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले सौविक का गाया हुआ गाना जब एक यूजर ने फेसबुक पर अपलोड हुआ तो यह वायरल हो गया और इसे लाखों लोगों ने देखा। बाद में इसे यूट्यूब पर भी कई लोगों ने डाला। यूट्यूब पर तो यह उतना चर्चित नहीं हुआ लेकिन फेसबुक पर इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।
बाबा रामदेव ने रनवीर सिंह के छुड़ा दिए पसीने
न्यूज चैनल के एक प्रोग्राम में एक्टर रनवीर सिंह ने बाबा रामदेव को देखते ही साथ डांस करने के लिए उन पर दबाव डालने लगे।
पहले तो रामदेव हिचकिचाए लेकिन जब उनको लगा कि डांस करना ही पड़ेगा तो उन्होंने रनवीर सिंह की चुनौती स्वीकार कर ली और इसके बाद बाबा ने अपनी योग मुद्राओं में ऐसा डांस किया कि साथ में नाच रहे रनवीर सिंह की सांसें फूलने लगी और वो पसीने-पसीने हो गए।
बाबा के इस डांस के आगे रनवीर सिंह ने अपनी हार मान ली और वे उनके आगे नतमस्तक हो गए। यह वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर वायरल हो गया।
सोनम गुप्ता पर बनाया गया वीडियो वायरल
8 नवंबर की नोटबंदी के बाद अचानक सोनम गुप्ता सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गई। पहले 10 रुपए और 2000 रुपए के वे नोट वायरल हुए जिस पर लिखा था - सोनम गुप्ता बेवफा है।
उसके बाद सोनम गुप्ता खुद पॉपुलर हो गई और उस पर कई वीडियो बने। सोनम गुप्ता बेवफा पर बने कुछ सॉन्ग वीडियो को काफी लोगों ने देखा। इनमें जयविजय सचान का फनी वीडियो काफी वायरल हुआ।
नोटबंदी के बाद वनइंडिया के एक वीडियो को 38 लाख लोगों ने देखा
नोटबंदी के अचानक देश में कैश संकट हो गया जिसके बाद पुराने नोटों को बदलने और पैसे निकालने के लिए एटीएम और बैंकों के आगे लंबी लाइने लगने लगीं।
मयूर विहार इलाके में लंबी कतार में खड़ी एक लड़की ने विरोध में टॉप्स उतार दिए तो वहां हंगामा मच गया।
इस खबर पर वनइंडिया के बनाए इस वीडियो को यूट्यूब पर एक महीने में 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications