UP News: पति-पत्नी में हुआ विवाद, दोनों चढ़ गए हाईटेंशन टावर पर, 5 घंटे बाद उतरे नीचे, देखें Video
UP News: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जनपद में पति-पत्नी में विवाद बाद के बाद पति नाराज हो गया। नाराज होने के बाद पति शराब ठेके पर गया और वहां पर जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद वह गांव में पहुंचा और हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।
पति के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गई। उसके बाद जैसे ही सूचना उसके पत्नी को मिली उसकी पत्नी भागे दौड़े वहां पहुंची। पत्नी पहले पति को उतरने के लिए कहती रही लेकिन पति उसकी बात नहीं माना। [Video खबर के अंत में है।]

इस बात से नाराज होकर पत्नी भी हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक मनाया गया उसके बाद पति-पत्नी टावर से नीचे उतरे।
यह पूरा मामला फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मंडैयन गांव का है। गांव का रहने वाला पप्पू निषाद मंगलवार को डेरा मजरा लोधौरा स्थित अपने ससुराल में गया हुआ था। ससुराल में किसी बात को लेकर पति-पत्नी कहासुनी हो गई।
Recommended Video
पति-पत्नी में विवाद होने के बाद पप्पू वहां से निकाला और शराब ठेके पर जाकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब उसको नाश हुआ तो वह इटरौरा गांव पहुंच गया। गांव में से गुजर रही रिहंद परियोजना के 400 केवीए ट्रांसमिशन लाइन की टावर पर चढ़ गया।
उसे टावर पर चढ़ता देख लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद किसी ने फोन करके उसके पत्नी को इसके बारे में जानकारी दीजिए। सूचना मिलने के बाद पत्नी भी वहां पहुंची। पत्नी केसिया देवी उसे काफी देर तक समझती रही लेकिन वह नहीं माना।
पप्पू हाईटेंशन टावर के इंसुलेटर पर जाकर बैठ गया था। ऐसे में पति की इस हरकत से नाराज होकर पत्नी भी टावर पर चढ़ने लगी। पत्नी को टावर पर चढ़ना देख लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। इधर पत्नी भी आधी दूरी पर चढ़कर बैठ गई और पति से उतरने की गुहार लगाती रही।
काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उसे काफी देर तक उतरने का प्रयास की लेकिन वह नहीं उतरा। हैरान करने वाली बात रही कि इस दौरान बिजली आपूर्ति भी हो रही थी। ऐसे में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बिना विद्युत आपूर्ति बंद किया उसे उतारने में असमर्थता जाहिर करते रहे।
देखें Video-
बाद में क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय द्वारा विद्युत आपूर्ति को बंद कराई गई। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद पप्पू को टावर से उतरा गया। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से पति-पत्नी टावर पर चढ़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications