लड़की का 'भाई' से चल रहा था अफेयर, प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी ले गया साथ और फिर...

फतेहपुर, 25 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक और युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में मौसरे भाई बहन थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होने की बात सामने आई है।

युवती को उसके घर से ले गया था साथ, फिर...

युवती को उसके घर से ले गया था साथ, फिर...

पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले किसान का 26 वर्षीय बेटा पुणे में काम करता था। कुछ दिनों पहले ही वह गांव आया था। युवक के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने शाम को फोन करके कहा कि वह बस में बैठने जा रहा है। इसके बाद हमें पता चला कि बेटे के साथ साढ़ू की बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। वहीं, युवती के पिता ने बताया कि साढ़ू का बेटा देर शाम उनके घर आया था और कहा कि उनकी मां की तबीयत खराब है। इस पर बेटी को उसके साथ गांव जाने को कहकर भेज दिया था।

मौसेरे भाई से चल रहा था अफेयर, गर्भवती हुई तो...

मौसेरे भाई से चल रहा था अफेयर, गर्भवती हुई तो...

पुलिस के मुताबिक, युवक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह प्रेम-प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन दोनों के सिर के साथ-साथ शरीर में गहरी चोट लगने को मौत की वजह बताया गया है। इसके साथ ही युवती के गर्भवती होने की पुष्टि भी हुई है।

पुलिस ने बताई ये बात

पुलिस ने बताई ये बात

सिंह ने कहा, 'हमें पता चला कि युवक-युवती में प्रेम प्रसंग था, लेकिन इनके परिजन शादी नहीं करना चाहते थे। इसी कारण दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।' वहीं, युवक और युवती के परिजन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की खबर से अज्ञानता जता रहे हैं। बता दें, युवक युवती ने कुरस्तीकला स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+