फतेहपुर: रोडवेज बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, मां-बेटी समेत 6 की मौत, 45 घायल

Fatehpur News, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादया हुआ है। यहां कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर माहौर के पास सुबह करीब 11.20 रोजवेड बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Many people were killed in a roadway bus and truck collision in Fatehpur

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर डिपो की यात्रियों से भरी एक बस फतेहपुर की ओर आ रही थी। बस कानपुर-फतेहपुर हाइवे पर कल्याणपुर के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से कानपुर की ओर जा रहे जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था, जिसके कारण भारी ट्रक से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वह सीधे बस से जा टकराया। आमने-सामने हुई बस ट्रक के टक्कर से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पलट गई। इस की चपेट में एक कार भी आ गई।

हादसे के बाद बस में बैठी सभी सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में मां-बेटी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 45 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर खजुहा, देवमई, गोपालगंज और बिंदकी स्वास्थ्य केंद्रों की ऐम्बुलेंस और 108 ऐम्बुलेंस से मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। गंभीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि इनमें कई की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+