VIDEO: युवक को लुटेरा समझकर पकड़ा, पेड़ से बांधकर बेरहमी से की पिटाई
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में एक युवक को लुटेरा बताकर सरेआम सजा दी गई। युवक को रस्सी से पेड़ में बांधा गया और फिर भीड़ ने उसे जमकर पीटा। युवक खुद को बेगुनाह बताते हुए रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ उसे पीटती रही। पिटाई से युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

मामला फतेहपुर की बंदकी कोतवाली के कजियाना मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को यहां एक लूट हुई थी। पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर जांच कर रही थी। इसी बीच बुधवार को पीड़ित कारखाना संचालन ने एक युवक को लुटेरा बताते हुए पकड़ लिया।
युवक को पेड़ से बांध दिया गया। भीड़ ने युवक को बुरी तरह पीट-पीट कर लहुलुहान कर दिया। युवक की हालत गंभीर है और उसका कानपुर में इलाज भी चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications