Fatehpur: नहीं थम रहे 'Love Jihad' के मामले, फिर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण
यूपी के फतेहपुर में गुजरात से आई हिंदू युवती की दुष्कर्म व हत्या के बाद सोनू बने सिकंदर पर तो कार्रवाई हो गई, मगर उसके बाद जनपद में लव जिहाद के लगातार चार मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है असोथर थाना क्षेत्र से, जिसमे नाबालिग हिन्दू किशोरी को मोहम्मद राजुल नाम का एक युवक बहला फुसला कर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।
जबरन धर्म परिवर्तन
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 28 जून की शाम को जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव से पीड़ित नाबालिग युवती घर से शौच को जंगल गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठा थाना क्षेत्र के ही सुसवन गांव निवासी गफ्फार का पुत्र राजुल उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद 29 जून को नाबालिग युवती की मां ने राजुल के खिलाफ लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर थाने में दी।

किशोरी के भाई ने लगाया रेप का आरोप
जिसके बाद पुलिस ने राजुल के खिलाफ धारा 366, 363 में मुकदमा दर्ज कर लिया और नाबालिग युवती की तलाश में जुट गई। वहीं 13 जुलाई को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। उधर, नाबालिग युवती के भाई ने बताया कि मोहम्मद राजुल मेरी नाबालिग बहन को 28 जून की शाम को सुसवन गांव के ही इरशाद की मदद से बाईक पर लेकर गया और उसके साथ गलत काम किया। फिर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह भी कर लिया।
किशोरी की माँ ने भी लगाए आरोप
युवती के भाई ने बताया कि, 'मैंने अपनी बहन को बुर्के में देखा।' युवती की मां ने भी बताया कि मेरी नाबालिग बेटी 28 जून की शाम को शौच के लिए जंगल गयी थी। वहीं से मोहम्मद राजुल उसे ले गया, जिसके बाद 29 जून को मैंने थाने में नामजद तहरीर दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। फिर 13 जुलाई को पुलिस ने फोन किया कि आपकी बेटी मिल गई है, लेकिन अभी तक आरोपी व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

बढ़ सकती है धारा 376
इस बाबत पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने कहा कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। 164 के बयान में अगर दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो विवेचना के दौरान 376 की बढ़ोत्तरी की जाएगी। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उसका धर्म परिवर्तन कराया गया है। आरोपों की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications