यूपी: पीहर से विवाहिता को पति लाया ससुराल, 6 दिन बाद ही घर पर जिंदा जलाई गई, VIDEO

फतेहपुर. उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गाँव में एक विवाहिता को परिजनों ने मारपीट कर जला डाला। विवाहिता को पति पीहर से 6 दिन पहले ही ससुराल लेकर आया था। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उससे भैंस और फ्रिज लाने की मांग की जा रही थी।

In fatehpur, woman burnt alive by her in-laws

संवाददाता के अनुसार, महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ससुरालियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि विवाहिता को जलाने के बाद आरोपित घर से भाग खड़े हुए। नव विवाहिता को जलता देख पड़ोसियों ने एम्बुलेंस-108 को सूचित किया था। एम्बुलेंस की वैन ही पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर गई। उसकी तबियत काफी खराब थी, उसका शरीर 95 फीसद तक जला था।

In fatehpur, woman burnt alive by her in-laws

जिला अस्पताल से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। बताया जाता है कि, शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे ताने देने लगे थे। वे उससे और दहेज चाहते थे। प्रताड़ना से तंग होकर वह पीहर चली गई थी। मगर, पति उसे लिवा लाया। पीहर से वापस लाने के 6 दिन बाद ही पति, सास-ससुर और देवर ने मिलकर फिर उसे पीटा। उसके बाद आग लगा दी। डीएसपी ने कहा कि महिला की हालत नाजुक है। पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+