Fatehpur Road Accident: बड़ा हादसा! तेज रफ़्तार टैंकर ने ऑटो को उड़ाया, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
तेज रफ़्तार टैंकर और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद पूरी सड़क पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है, जिसमे 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टैंकर ने एक ऑटो को टक्कर मारी दी। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

ऑटो सवार 9 लोगों की मौके पर मौत
बता दें कि सभी घाटमपुर के मूसानगर के रहने वाले हैं और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जहानाबाद आ रहे थे, कि जैसे ही ऑटो चिल्ली मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर शव ताश के पत्तों की तरह बिखरा गए। इस दौरान ऑटो में 12 लोग सवार थे, जिसमे से 9 की मौके पर ही मौत हो गई।
Recommended Video


सगाई में शामिल होने जा रहे थे मृतक
प्राप्त जानकारी अनुसार ऑटो सवार मृतक घाटमपुर से जहानाबाद एक सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, जब रास्ते में ये भयानक हादसा हो गया। हादसे में मारे गए लोगों में पांच पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों और राहगीरों ने दौड़कर घायलों को मौके से उठाया। फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भिजवाया। जानकरी अनुसार अभी तक मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
4 की अभी शिनाख्त नहीं हुई
इस हादसे में 32 वर्षीय अनिल पुत्र सोहनलाल, 28 वर्षीय यशोदा देवी पत्नी अनिल, 6 वर्षीय पल्लवी पुत्री अनिल, 8 वर्षीय लव पुत्र अनिल, 38 वर्षीय ड्राइवर अज्ञात की मौत हुई है। वहीं 4 अन्य जिनकी इस हादसे में जान गई है, उनकी पहचान अभी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications