गांजा तस्कर को पकड़ने गई फतेहपुर पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, महिला कांस्टेबल सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

गांजा तस्कर को पकड़ने गई फतेहपुर पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, महिला कांस्टेबल सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

फतेहपुर, 22 मई: खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से है, यहां गांजा तस्कर को पकड़ने गई फतेहपुर पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, गांजा तस्कर मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं, इस घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिसफोर्स गांव में पहुंच गई और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल को ज्यादा चोट आई है।

Fatehpur Police Fatehpur News Latest News ganja smuggler

यह मामला फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, थरियांव थाना पुलिस एक सूचना मिली जिसके बाद थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह एक टीम को साथ लेकर मीरपुर गांव में गांजा तस्कर को पकड़ने गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही ग्रामीणों ने छत पर चढ़कर ऊपर से पथराव शुरू कर दिया। जिस वजह से गांजा तस्कर को भागने का मौका मिल गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक महिला सिपाही प्रीति वर्मा भी है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही प्रीति वर्मा के सिर में पत्थर लगा है। पथराव के बाद मौके से पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकली और आला अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिसफोर्स पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि पथराव करने वाले ग्रामीणों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने आरोपी गांजा तस्कर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर थरियांव सीओ प्रगति यादव ने बताया की मीरपुर गांव के रहने वाले राजीव सिंह के घर से गांजा बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मी गांजा तस्कर को पकड़ने गांव गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एनडीपीएस एक्ट और सरकारी काम में बंधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+