फतेहपुर: अपने अपमान का बदला लेने के लिए की तीन साल के मासूम की हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार

फतेहपुर। 26 अक्टूबर को अपहरण के बाद हुई मासूम बच्चे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसके चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चचेरे भाई ने कबूल किया कि उसके चाचा ने सरेराह पीट दिया था, इसी का बदला लेने के लिए उनके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Fatehpur police arrested Kallu, the killer of a three-year-old child

एसपी प्रशांत वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी राजेश पासवान का तीन साल का बेटा सूर्या 26 अक्टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे लापता हो गया था। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज तलाश शुरू कर दी। वहीं, 27 अक्टूबर को सूर्या आम के बाग में मरणासन्न हालत में मिला था। कापुर हैलट लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि सूर्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नुकीले हथियार को छाती में भोंककर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि जांच में बाबूपुर के कल्लू पासवान और राहुल कंजड़ को खजुहा मार्ग पर पंथेश्वरी मंदिर के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कल्लू ने पुलिस को बताया कि शराब पीने पर गालीगलौच के चलते चाचा राजेश ने उसे पीट दिया था।

इससे वह खुद को अपमानित महसूस करता था। उसने दोस्त राहुल के साथ 26 अक्टूबर को सूर्या को बाग घूमाने के बहाने उठा ले गया था। फिर 27 अक्टूबर को कल्लू ने सूर्या को मरणासन्न कर दिया। उसे मरा जानकर चले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+