अब कैसे काटेगा सांप? 40 दिन में 7वीं बार काट चुका है, अब सच्चाई आएगी सामने
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में सांप से पीड़ित युवक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम को सौंप गई है। अब यदि सांप उसे काटने आएगा तो पूरी घटना और सच्चाई सामने आ जाएगी।
मामला सुर्खियों में आने के बाद जिले के आला अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी जुटाने गांव पहुंची तो परिजनों ने पूरी जानकारी दी। सीएमओ का कहना है कि सिर्फ एक बार सफाई की पुष्टि हुई है।

सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी
दरअसल, यह पूरा मामला फतेहपुर जनपद के मलवां थाना क्षेत्र के साैरा गांव का है। गांव में विकास द्विवेदी नामक एक युवक रहता है। परिजनों द्वारा दावा किया जा रहा है कि 40 दिन में विकास को सांप ने सात बार डंसा है। परिजनों ने यह भी कहा कि विकास जहां जा रहा है वहां सांप उसका पीछा कर रहा है।
मामला सुर्खियों में आने के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था कि एक ही व्यक्ति को 40 दिन में सात बार सांप कैसे डस सकता है। इसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक टीम गठित की।
सीएमओ द्वारा गठित की गई टीम में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सुरेश, एडिशनल सीएमओ डॉक्टर इश्तियाक, सहित कुछ अन्य चिकित्सक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टीम गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। हालांकि अभी तक टीम द्वारा रिपोर्ट नहीं दी गई है।
इधर विकास द्विवेदी अपने परिजनों के साथ बालाजी दर्शन करने के लिए गया था। मंगलवार को विकास के घर पर वापस लौट के आने की जानकारी मिलने के बाद गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव में पहुंच गई। स्वाद विभाग की टीम द्वारा युवक और उसके परिजनों से बातचीत की गई।
बातचीत के बाद टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया कि विकास को जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा विकास की निगरानी की जाएगी। ऐसे में अब सांप उसे काटता है तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications