Fatehpur News: भेड़ों के झुंड पर गिरी आकाशीय बिजली, पलक झपकते ही पशुपालक को हुआ 20 लाख का नुकसान
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 200 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पशुपालक का कहना है कि आकाशीय बिजली के चलते उसे 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना के बाद जहां पशुपालक के घर सन्नाटा पसरा है, वहीं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पशुपालक का कहना है कि पलक झपकते ही उसे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

दरअसल यह पूरा मामला फतेहपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ बाईपास मार्ग स्थित आधारपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि में गांव में स्थित एक खेत में पशुपालक राम सजीवन पाल, रामखेलावन पाल और कमल किशोर पाल अपनी भेड़ों को लेकर ठहरे थे।
पशुपालकों द्वारा बताया गया की रात में चमक गरज के साथ बरसात हो रही थी। इसी बीच अचानक आसमान से आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली गिरने के दौरान तेज आवाज होने के चलते पशुपालक डर के मारे अपनी आंखें बंद कर लिए।
आंख खुली तो पता चला कि आकाशीय बिजली उनकी भेड़ों के उपर ही गिरी थी और करीब दो सौ से अधिक भेड़ों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पशुपालक द्वारा पशु चिकित्सक को फोन करके बुलाया गया।
पशुपालक ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के चलते करीब 30 भेड़ें घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। यह भी बताया कि उन्हें करीब दो लाख से अधिक की हानि हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा जांच पड़ताल की गई।












Click it and Unblock the Notifications