Fatehpur: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवती का जला हुआ शव, ग्रामीणों ने कहा- रात ढाई बजे एक कार आई थी नजर

फतेहपुर। खबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से है। यहां गुरुवार की सुबह कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का जलता हुआ शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर कल्यानपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम का लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Fatehpur News: burnt body of a woman found on the roadside after murder

ये मामला कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर बिंदकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से पहले कंसपुर गांव है। जानकारी के मुताबिक, कंसपुर गांव निवासी रामभरोसे गुरुवार (11 मार्च) की सुबह टहलने निकले थे। मुरादीपुर और बिंदकी रोड के बीच उन्होंने एक झाड़ी से तेज आग की लपटें निकलती देखीं। इसपर वह नजदीक चले गए तो किसी युवती का शव जलते देखकर आसपास लोगों को जानकारी दी। इसपर वहां भीड़ लग गई और ग्रामीणों ने कल्यानपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आग बुझवाकर युवती का अधजला शव कब्जे में लिया। पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। बता दें कि इसी गांव के पास पीएनसी कंपनी का प्लांट लगा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में प्लांट कर्मियों ने बताया रात करीब ढाई बजे एक बोलेरो आई थी। बोलेरो कुछ मिनट ही रुकी। उसके बाद लौट गई। कयास लगाया जा रहा है कि बोलेरो सवार इस मार्ग से अपरिचित थे, तभी वह जल्दबाजी में रोड किनारे ही शव छोड़कर भाग गए।

हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगाई है। युवती के सुलगते शरीर से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। पुलिस की मानें तो चेहरा और बाल काफी हद तक सुरक्षित हैं। जिससे पहचान हो सकती है। पुलिस ने युवती की उम्र 18 से 20 साल के बीच होने का अंदाजा लगाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया वारदात की जांच की जा रही है। शिनाख्त होने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+