फतेहपुरः पुलिस को देखते ही भाग गईं डांस कर रहीं बार-बालाएं, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई गई धज्जियां

फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के कारण जनपद फतेहपुर में भी रंगारंग कार्यक्रमों, नौटंकी कार्यक्रमों आदि पर रोक लगी है, जिससे भीड़ एक स्थान पर न एकत्रित हो सके। पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद भी एक ऐसा मामला सामने आया है। जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में भलेवा गांव मे झल्लर नाम का व्यक्ति लवकुश डीजी वाले के साथ मिलकर अपने घर पर नौटंकी का कार्यक्रम करा रहा है, जिसकी किसी भी तरह थाना या अन्य कहीं से प्रशासनिक अनुमति नहीं थी।

Recommended Video

    फतेहपुरः पुलिस को देखते ही भाग गईं डांस कर रहीं बार-बालाएं, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई गई धज्जियां
    fatehpur bar girl dance video viral on social media

    जिसपर क्षेत्रीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर कार्यक्रम कराने वाले व डीजे संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इस मामले पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के डी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोक के बावजूद बिना अनुमति नौटंकी कार्यक्रम होने की सूचना मिली थी। जानकारी होने पर तुरंत थाना प्रभारी निशिकांत राय मय टीम मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम के आयोजक तथा डीजे वाले के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।

    बार बालाओं का नाच देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हुई थी। इस दौरान, सोशल डिस्टेंसिग की जमकर धज्जियां भी उड़ाईं गयी। जिस समय गांव में अश्लील नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय गांव के ही एक जागरूक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक झल्लर और नौटंकी मास्टर श्रवण कुमार को हिरासत में लेने के साथ ही नौटंकी के कार्यक्रम को बंद करवा दिया।

    पुलिस को देख नौटंकी में नाच रही बार बालाएं मौके से भाग खड़ी हुईं। अश्लील नृत्य का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर कपिलदेव मिश्रा का कहना है कि बिना अनुमति के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने और इस दौरान भीड़ इकट्ठा करने पर दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+