फर्रुखाबाद: छेड़छाड़ के आरोप में युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा, मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में युवती से छेड़छाड करने के आरोप में युवक की जमकर बंधक बनाकर पिटाई की गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भांजे की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भांजे की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Recommended Video

    फर्रुखाबाद: छेड़छाड़ के आरोप में युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा
    youth beaten to death after alleged eve teasing in farrukhabad

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार, कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रजीपुर निवासी 20 वर्षीय सुरजीत कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में कैलाश जाटव के मकान में किराए पर रह रहा था। सुरजीत अंड्डे बेचता था। सुरजीत पर मोहल्ले के ही एक 15 साल की किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। सुरजीत भांजे ने बताया कि लड़की के परिजनों ने सुरजीत को पकड़ लिया और कमरे में बंद करके लाठी-डंडो से पिटाई कर उसके सिर पर चौराहा बनाया। इसी दौरान उसे कुछ जहरीला पदार्थ भी खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    पुलिस ने आरोपी मकान मालिक कैलाश पुत्र पूरन लाल, युवती की नानी, पुत्रबधू, जगदीश पुत्र दिलीप, अनुज पुत्र लालाराम व कैलाश की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला गीता देवी उनकी पौत्री व एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भांजे की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+