'बेटी के सामने देवर और दरोगा ने मेरा मुंह बंद करके बारी-बारी से...'

Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर पीड़िता से मारपीट भी की गई। महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह एसपी ऑफिस के सामने आत्महत्या कर लेगी।

जमीन का पारिवारिक विवाद

जमीन का पारिवारिक विवाद

मामला फर्रुखाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र का है। महिला का उसके देवर से जमीन को लेकर परिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि थाना कमालगंज में तैनात दरोगा अनिल कुमार दुबे ने महिला के देवर से सांठगांठ कर उसका शोषण करना शुरू कर दिया। अनिल कुमार दुबे की पोस्टिंग कोतवाली फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल चौकी पर हो गई, जिसके बाद उसने महिला को लगातार परेशान करना शुरू कर दिया।

देवर और दरोगा ने किया रेप

देवर और दरोगा ने किया रेप

महिला ने बताया, 'दरोगा ने मेरे पति से कहा कि तुम कुछ नहीं कर पाते, इसलिए अपनी पत्नी को मेरे पास दो दिन के लिए छोड़ दो, मामला खत्म कर दिया जाएगा।' उसी बात को लेकर बात बढ़ गई। हम लोगों में गाली-गलौज होने लगा तो दरोगा ने चप्पल चला दी थी। मैंने कोतवाली और एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई न्याय नहीं मिला। इस बात से नाराज दरोगा रात को देवर के घर की छत के रास्ते मेरे घर में घुस आया। मैं बेटी के साथ बाहर सो रही थी। देवर और दरोगा ने मेरा मुंह बंद करके कई बार बारी बारी से बलात्कार किया। बेटी चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मैं बेहोश हो गई थी, जब होश आया तो बेटी रो रही थी।

आरोपी दरोगा लाइन हाजिर

आरोपी दरोगा लाइन हाजिर

जब इस घटना की शिकायत कोतवाली में की तो कोतवाल ने गाली देकर भगा दिया एसपी से लेकर आईजी तक दरोगा व देवर की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही बिना मुकदमा लिखे जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के प्रकरण की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है जल्द ही जांच पूरी होने पर कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+