वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट, महज 20 हजार के लिए दिया वारदात को अंजाम
Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव हैवतपुर गढ़िया में एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी में ये सामने आया है कि यह हत्या चोरी की घटना छिपाने के चक्कर में की गई है। हालांकि पुलिस व स्वाट टीम ने मिलकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान दिलीप जाटव के रूप में हुई है। आरोपी से हुई पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन उसके चचेरे भाई का जन्मदिन था। उसी दिन उसने वृद्ध महिला के घर चोरी करने का प्लान बनाया। आरोपी ने बताया कि वह वृद्ध महिला के घर के अंदर शौचालय के जरिए दाखिल हुआ। घर में रखे 20 हजार रुपये व कागजात चोरी करके वह बाहर जा ही रहा था कि उसी दौरान महिला जाग गई। उसने हत्यारे को पहचान लिया जिस कारण उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी, और जिस रास्ते से वह घर में दाखिल हुआ था उसी रास्ते से वह भाग गया।
इस बार में एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि गांव धर्मपुर कटरी निवासी राधेश्याम की पत्नी मधुमालती अपने बेटे की बलराज की आटा चक्की पर लेटी थी। बेटा बलराज खेत में सिंचाई करने गया था। रात में दिलीप जाटव वहां चोरी करने के इरादे से दाखिल हुआ, जहां महिला ने उसे पहचान लिया। जिसके बाद उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही चोर ने उसका मोबाइल भी चुराकर ले गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 4500 रुपये,बैंक पासबुक,मोबाइल, पुलिस ने बरामद किए है। एसपी हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: पहली बार मिर्जापुर आए बिग बास फेम इमाम सिद्दीकी ने वेब सीरीज में मिर्जापुर नाम पर जताई आपत्ति












Click it and Unblock the Notifications