फर्रुखाबाद: जिस महिला की लाश तलाश रही थी पुलिस, वो निकली जिंदा

फर्रुखाबाद। 4 सितंबर, दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में जिस महिला की हत्या और शव गायब करने की बात सामने आई थी। वो महिला जिंदा निकली। फर्रुखाबाद पुलिस ने महिला को शहाजहांपुर जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र से सही सलामत बरामद कर लिया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि महिला के घर की फर्श पर पड़ा खून किसका था और आखिर महिला का बेटा पिता और उनके दोस्त पर मां की हत्या का आरोप क्यों लगा रहा था।

Recommended Video

    फर्रुखाबाद: जिस महिला की लाश तलाश रही थी पुलिस, वो निकली जिंदा
    farrukhabad police was searching for the body after woman murder she came out alive

    मामला फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर वरा का है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी विनोद सिंह ने बेटी लता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप उसके पति रवि उर्फ रणविजय सिंह समेत परिवार के पांच लोगों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद स्वाट टीम ने ससुरालीजन को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। शनिवार को अचानक लता के शहाजहांपुर जिले के अल्लाहगंज इलाके में मिलने की सूचना पुलिस को मिली और स्वाट टीम व मोहम्मदाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लता को बरामद कर फर्रुखाबाद ले आई।

    हालांकि, पुलिस अधिकारी लता से कुछ पूछताछ कर पाते, उससे पहले वो बेहोश हो गई। महिला की हालत को देखते हुए उसे मोहम्मदाबाद सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद महिला की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए। एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लता के कई बार बेहोश होने से पूछताछ नहीं हो सकी है। उसकी तबियत ठीक होने पर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो मुकदमा रवि समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ उसे खत्म किया जाएगा।

    अब तक की जांच पड़ताल में महिला के सकुशल मिल जाने पर पता चलता है कि ससुरालीजन को फंसाने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच करने के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्र शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें घर के अंदर फर्श पर खून के निशान मिले थे, जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि महिला की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। लता के सात वर्षीय बेटे रूद्र ने पुलिस को बताया था कि किसी शख्स ने मां के पेट में चाकू घोपकर उसे अपने साथ ले गया। तो वहीं, अब पुलिस घर के फर्श पर मिले ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। इसके बाद ही घटना की हकीकत का खुलासा होने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+