फर्रुखाबाद: बोरवेल में ही दफन हो गई सीमा, निकाल पाने में सेना रही नाकाम

Farrukhabad News, फर्रुखाबाद। 65 घंटे बीत जाने के बाद भी पांच साल की मासूम सीमा को बोरवेल से बाहर नहीं निकाला जा सका है। मासूम सीमा को बचाने के लिए पिछले तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। बता दें कि बोरवेल के पास जगह कम होने व लगातार मिट्टी धसकने से बोरवेल बंद हो गया। इसी बीच बलुई मिट्टी का टीला गिरने से गड्ढे की गहराई कम होकर 22 फुट रह गई। देर शाम ऑक्सीजन का पाइप प्रेशर से टूट गया। इससे बालिका के 40 फुट या इससे अधिक गहराई पहुंचने की आशंका है। बता दें कि पांच साल की सीमा को बोरवेल में फंसा छोड़ दिया गया है।

घर बाहर खेल समय बोरवेल में गिरी थी सीमा

घर बाहर खेल समय बोरवेल में गिरी थी सीमा

जानकारी के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर गांव निवासी स्व. नरेश चन्द्र के बड़े भाई महेश चन्द्र के घर के पास बोरिंग का काम चल रहा था। 3 अप्रैल को बोरवेल का काम बंद था। जिसके चलते नरेश की बेटी सीमा (5) बच्चों के साथ बोरवेल के पास खेल रही थी। खेलते-खलते सीमा अचानक 60 फीट बोरवेल में जा गिरी। यह देख वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उच्च अधिकारीयों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन और डॉक्टरों की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस बीच डीएम ने सेना को बुला लिया गया है।

रेस्क्यू के दौरान मिट्टी में धस गए थे सेना के दो जवान

रेस्क्यू के दौरान मिट्टी में धस गए थे सेना के दो जवान

बता दें कि बलुई मिटटी होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिट्टी धंसने से सेना के दो जवान घायल हो गए। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया था। फिर डीएम मोनिका रानी ने मंडलायुक्त से बात कर एनडीआरएफ की टीम लखनऊ से बुलाई। 15 सदस्यीय टीम के पहुंचते ही पाइप के बीच में रस्सी डालकर बालिका के सिर के ऊपर दिख रहे दोनों हाथ में फंदा लगाकर निकालने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन इसे बीच में ही रोक दिया गया।

ऑक्सीजन सेवा हुई बंद

ऑक्सीजन सेवा हुई बंद

अधिकारियों को ऐसी उम्मीद थी कि 32 फुट तक गड्ढा खुदते ही बच्ची को निकाल लिया जाएगा, लेकिन बार-बार मिट्टी धसकती रही। शुक्रवार को एक समय गहराई 29 फुट तक पहुंच गई और तभी मिट्टी धसक गई। इससे गड्ढा 22 फुट ही रह गया। मिट्टी धसकने से ऑक्सीजन का पाइप भी टूट गया। जिस वजह से बोरवले में ऑक्सीजन सेवा भी बंद हो गई। फिलहाल ऐसी जानकारी मिल रही है कि रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है।

एसडीएम के आदेश के बाद हुआ ऑपरेशन बंद

एसडीएम के आदेश के बाद हुआ ऑपरेशन बंद

ऐसी जानकारी मिल रही है कि फर्रुखाबाद एसडीएम के आदेश पर रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि मासूम सीमा अभी भी बोरवेल के अंदर फंसी हुई है। ग्रामीणों की मानें तो एसडीएम ने ऑपरेशन बंद कर सेना और एनडीआरएफ की टीम को वापस भेज दिया गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल लगा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+