फरीदाबाद: AC रिपेयरिंग करने वाले दो युवकों को घर में बंधक बनाकर पीटा, फिर किया ऐसा घिनौना काम
फरीदाबाद: AC रिपेयरिंग करने वाले दो युवकों को घर में बंधक बनाकर पीटा, फिर किया ऐसा घिनौना काम
फरीदाबाद, अप्रैल 18: खबर हरियाणा के फरीदाबाद जिले से है। यहां दबंगों का कहर देखने को मिला है। दरअसल, फरीदाबाद जिले में एसी रिपेयरिंग करने वाले दो युवकों को घर में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। दबंगों का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों युवकों के प्राइवेट पार्ट में पट्रोल डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है।

खबरों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवक आपस में मामा-भांजे हैं और दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों पीड़ित हरियाणा के फरीदाबाद जिले में रहकर एसी रिपेयरिंग का काम करते हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को राजीव कॉलोनी के रहने वाले एक युवक रतन डागर ने फोन करनके एसी रिपेयर करने के नाम उन्हें बुलाया और पूरी रात बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ जानवरों की तरफ पीटा।
दबंगों का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों युवकों के प्राइवेट पार्ट में पट्रोल डाल दिया। बताया गया है कि अपने साथ हुई माारपीट की घटना के बाद दोनों ही बेहद भयभीत हो गए। रात भर पिटाई खाने के बाद किसी तरह उस कमरे में पहुंचे, जहां दोनों किराए पर रहते हैं। दोनों को घायल हालत में देख, पड़ोसियों और मकान मालिक ने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं, मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित युवकों ने बताया कि दबंगों ने उनको पूरी रात बंधक बनाकर रखा और पूरी घटना बताई। पीड़ित युवकों की बात सुनने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications