Yogi Adityanath Temple : अयोध्या के पास बना सीएम योगी का मंदिर, 'भगवान' स्वरूप मानकर रोज होती है पूजा

अयोध्या, 19 सितंबर: रामनगरी अयोध्या से सटे मौर्या के पूरवा गांव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इस मंदिर में योगी आदित्यनाथ को भगवान स्वरूप मानकर रोजाना पूजा होती है। इस मंदिर का निर्माण सीएम योगी के प्रभाकर मौर्य नाम के एक भक्त ने करवाया है। वह यहां रोज पूजा पाठ और आरती करते हैं। बता दें, प्रभाकर एक भजन गायक हैं और योगी आदित्यनाथ के समर्थन में कई भजन बना और गा चुके हैं।

Recommended Video

    Ayodhya के पास CM Yogi Adityanath का बना मंदिर, हर रोज होती है पूजा | वनइंडिया हिंदी *Shorts
    सीएम योगी के कामों से प्रभावित होकर बनवाया मंदिर

    सीएम योगी के कामों से प्रभावित होकर बनवाया मंदिर

    योगी आदित्यनाथ का यह मंदिर अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर अंबेडकर नगर राजमार्ग पर भरतकुंड के पास मौर्या का पुरवा गांव में है। यहां रहने वाले प्रभाकर मौर्य ने सीएम योगी का यह मंदिर बनवाया है। प्रभाकर ने यह मंदिर योगी आदित्यनाथ के कामों से प्रभावित होकर और अपना संकल्प पूरा करने के लिए बनवाया है।

    'श्री योगी मंदिर' के नाम से है मंदिर

    'श्री योगी मंदिर' के नाम से है मंदिर


    मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धनुषधारी का अवतार रूप दिया है और इस मंदिर का नाम भी श्री योगी मंदिर रखा है। प्रभाकर मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''मैंने संकल्प लिया था कि जो अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराएगा, उसका मंदिर अपने गांव में बनवाऊंगा। आज अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसलिए अपने संकल्प को पूरा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर श्री योगी मंदिर का निर्माण कराया है।

    प्रभाकर ने भजन भी किया है तैयार

    प्रभाकर ने भजन भी किया है तैयार

    प्रभाकर ने आगे बताया कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर भजन भी तैयार किया है। वह इसी भजन को गाकर रोजाना मंदिर में पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में विधि-विधान से आरती भी की जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+