सबके नाम बदल दिए, अब उन्हें दिया गया है 'बाबा बुलडोजर' नाम, अयोध्या में बोले अखिलेश यादव
सबके नाम बदल दिए, अब उन्हें दिया गया है 'बाबा बुलडोजर' नाम, अयोध्या में बोले अखिलेश यादव
अयोध्या, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम छह बजे तक चलेगी। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अयोध्या पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) सबके नाम बदल दिए, अब उन्हें बाबा बुलडोजर नाम दिया गया है।

अखिलेश यादव ने अयोध्या में बोलते हुए कहा कि जो लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। दूसरे चरण के बाद वो सुन्न पड़ गए हैं और तीसरे चरण के बाद वो शून्य होने जा रहे हैं। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता अब एबीसीडी सीख रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं, "अगर काका चले गए तो बाबा भी चले जाएंगे" (3 कृषि कानून वापस ले लिए गए, तो योगी जी भी वापस चले जाएंगे)। सपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) सबके नाम बदल दिए, अब उन्हें बाबा बुलडोजर नाम दिया गया है।
अखिलेश ने कहा कि मैंने अपना वोट डाला है और मैं सभी से साइकिल चिन्ह के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग यह न भूलें कि यह चुनाव सही सरकार को सत्ता में लाने के लिए है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संदेश देगा।












Click it and Unblock the Notifications