दिसंबर 2023 तक खुल जाएगा भक्तों के लिए अयोध्या का राम मंदिर: सूत्र

अयोध्‍या, 04 अगस्त: अयोध्या में तैयार हो रहा भव्य राम मंदिर दिसंंबर 2023 में भक्तों के लिए खुल जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। बता दें, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन का एक साल पूरा हो रहा है। इस खास मौके पर 5 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अयोध्‍या में मौजूद रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

Ram temple in Ayodhya to open for devotees by December 2023 according to Sources

Recommended Video

      Ram Temple Ayodhya: दिसंबर 2023 से कर सकेंगे रामलला के दर्शन | वनइंडिया हिंदी

      सूत्रों के मुताबिक, साल 2025 में पूरे 110 एकड़ पर मंदिर काम्प्लेक्स होगा। पूरे राम मंदिर निर्माण में 900 से 1000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। मंदिर काम्प्लेक्स में म्युजियम,आर्काइव और एक छोटा सा रिसर्च सेंटर भी बनेगा। प्रशानिक ब्लॉक, गेस्ट हाउस, संतों, फजरियों, प्रसाद बनाने और वितरण का स्थान होगा। मंदिर में कितने देशों में रामायण लिखी गई है वो रहेगी। मंदिर का इतिहास, राम नवमी के दिन सूर्य की रोशनी राम मंदिर के अंदर रामलला पर सीधी पड़े इसका भी प्रयास है। हेरिटेज वाले भवनों का रख-रखाव किया जाएगा। कुबेर महल, सीता कुंड जैसे स्थानों को एक अति आधुनिक मंदिर जिसमें प्राचीन भारत की झलक हो, उसे भी बनाया जाएगा।

      भूमि पूजन के एक साल पूरे होने पर होगा कार्यक्रम

      अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन का एक साल पूरा होने के खास मौके पर 5 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर ट्रस्ट द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। भूमि पूजन के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम किए जाएंगे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास के मुताबिक, राम मंदिर के भूमि पूजन का एक साल पूरा होने के खास मौके पर विशेष पूजा और अन्य अनुष्ठानों की योजना बनाई गई है। हम भूमि पूजन की जो योजना बना रहे हैं, वह सब कुछ ट्रस्ट की तरफ से ही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+