अयोध्या: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने महिला को बेरहमी से मार डाला, दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाका कोट सराय में संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ महिला का वीडियो सामने आया। वीडियो में बुरी तरह से जख्मी महिला के हाथ-पांव स्कूल के एक बोर्ड से बंधे हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि इन दिनों देशभर में चल रही बच्चा चोरी की अफवाहों की ये महिला भी शिकार हुई है और बेरहमी से पीटे जाने के कारण उसकी मौत हो गयी।

mob lynching of woman in Ayodhya

अयोध्या पुलिस की पीआरवी वैन ने घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी थी। जो वीडियो वायरल हुआ उसमें करीब 40 वर्ष की एक महिला के पैर और सिर से खून बह रहा है। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और वह दर्द से बेहाल दिख रही है। वहीं वीडियो के अगले हिस्से में दर्जनों लोगों की भीड़ पास खड़ी तमाशबीन बनी सबकुछ देख रही है लेकिन कोई भी महिला की मदद नहीं कर रहा है।

mob lynching of woman in Ayodhya

तमाशबीनों की भीड़ में बच्चे बूढ़े, बच्चे और कई लोग दिख रहे हैं लेकिन एक महिला को दर्द से बेहाल देखकर भी किसी को रहम नहीं आ रहा है। सीओ सिटी अरविन्द चौरसिया का कहना है कि गांव के चौकीदार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद महिला को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना के आरोप में चार नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+