Milkipur Result: वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी प्रत्याशी ने मंदिर में टेका माथा, जानें ताजा अपडेट
Milkipur Result: मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसके लिए अयोध्या के जीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर राजनितिक दलों के लोग पहुंच गए है। इधर, मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान मंदिर पहुंचे और मां कामाख्या की आरती कर जीत की मन्नत मांगी।
मिल्कीपुर की जनता को अपने नए विधायक के चुनाव के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। यहां के पूर्व विधायक अवधेश प्रसाद के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। निर्वाचन से जुड़े विवाद के चलते यह सीट प्रदेश की अन्य नौ सीटों के साथ उपचुनाव में शामिल नहीं हो सकी थी।

इस सीट पर देशभर की निगाहें
इस चुनाव को सिर्फ विधानसभा सीट के नतीजे के रूप में नहीं देखा जा रहा है, बल्कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता की परीक्षा भी है। भाजपा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयासरत है, वहीं सपा एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव जैसा संदेश देना चाहती है।
भाजपा और सपा के लिए बड़ी परीक्षा
हाल ही में प्रदेश की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में कटेहरी जैसी सीटों पर भाजपा को शिकस्त मिली थी। अब मिल्कीपुर में चुनाव प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री योगी ने संभालकर माहौल को और रोचक बना दिया है। सपा भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है।
अब फैसले की घड़ी आ चुकी है। शनिवार सुबह से मतगणना शुरू हो गई है, और शुरुआती रुझान जल्द ही सामने आ सकते हैं। दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा कि मिल्कीपुर में किसका परचम लहराएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज ही घोषित होने हैं, लेकिन मिल्कीपुर के नतीजों को लेकर भी उतनी ही उत्सुकता बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications