अयोध्या में साधु की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, आत्महत्या का शक

अयोध्या, 22 सितंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के बाद अयोध्या में एक साधु की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम मंदिर की तीसरी मंजिल से गिरकर साधु मणिराम दास की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ayodhya saint fallen to death from third floor under suspicious circumstances

साधु मणिराम दास श्रीराम मंत्रार्थ मंडपम मंदिर की तीसरी मंजिल से गिर गए। मणिराम दास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि साधु काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। पुलिस मंदिर प्रशासन और अन्य साधुओं से पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    Ayodhya पहुंचे CM Yogi Adityanath, Hanuman Garhi में बजरंग बली के किए दर्शन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+