Ayodhya News: जन्माष्टमी पर 'सलमान' ने दलित बच्ची संग किया गलत काम, पुलिस ने 8 घंटे में बना दिया 'लंगड़ा'

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के दिन एक 4 साल की दलित बच्ची के साथ रिश्ते में चाचा लगने वाले सलमान नामक युवक में दरिंदगी की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

मेडिकल रिपोर्ट में भी बच्ची के साथ हैवानियत की पुष्टि हुई। इसके बाद बच्ची के परिजनों द्वारा आरोपी सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज करने के 8 घंटे की भीतर ही पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

ayodhya-news-police-caught-the-accused-who-brutalized-the-girl-on-janmashtami-in-an-encounter

पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

खेलते समय गायब हो गई थी बच्ची
बच्ची की मां का खाना है कि सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के चलते उनकी बच्ची घर पर थी। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सलमान नामक युवक बच्ची को अपने घर उठा ले गया और कमरे में दरिंदगी की।

काफी समय तक बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके परिवार के लोग उसे खोजने लगे। खोजते हुए घर वाले जब सलमान के घर के समीप से गुजर रहे थे इसी दौरान घर के अंदर से बच्ची के चीखने की आवाज उन्हें सुनाई दी।

आवाज सुनाई देने के बाद परिवार वाले कमरे में प्रवेश किया तो आरोपी सलमान वहां से फरार हो गया। परिजनों की पूछताछ में बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। उसके बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बच्ची का इलाज करने के साथ ही उसका मेडिकल कराया गया। उसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा आरोपी
परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी सलमान को खोज रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तारापुर मोढ़ पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी सलमान पुलिस के ऊपर फायरिंग करते हुए भागने लगा।

पुलिस टीम भी घेराबंदी करते हुए उसके पीछे दौड़ी और जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। गोली आरोपी सलमान के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस तुरंत उसके पास पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

देखें Video-

इस बारे में सीओ सदर संदीप सिंह द्वारा बताया गया की रात के अंधेरे में आरोपी पुलिस के ऊपर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश में था हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+