Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

12 साल पहले जिससे पूजा समझ की शादी वो निकली हसीना बानो, अब बना रही है धर्मांतरण का दबाव

12 साल पहले जिससे पूजा समझ की शादी वो निकली हसीना बानो, अब बना रही है धर्मांतरण का दबाव

अयोध्या, 17 सितंबर: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शख्स ने बताया कि पूजा के साथ उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। अब वो उसपर इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बना रही है। पीड़ित शख्स ने बताया कि इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं।

Ayodhya News: Jagbir Kori made serious allegations against his wife

यह मामला अयोध्या जिले के शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा का है। जगबीर कोरी नाम के शख्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की। जगबीर ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। अब उसके दो बच्चे हैं। जगबीर ने बताया कि अचानक से उसकी पत्नी का झुकाव इस्लाम धर्म के प्रति बढ़ने लगा। उसने मजार जाना, नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो उससे झगड़ा करती है और जान से मरवाने की धमकी देती है।

जगबीर ने बताया कि जब वो 11 अगस्त को अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नमाज पढ़ रही थी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी जबरन बच्चों से भी नमाज पढ़ा रही थी। जब उसे मना किया तो वह लड़ाई पर उतारू हो गई। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को राजू निवासी शहनवा चार से पांच अज्ञात व्यक्तियों को लेकर मेरे घर पर आए और बोले कि पूजा मुसलमान है। उसका नाम हसीना बानो है और अमानतुल्ला की बेटी है।

जब मैंने विरोध किया तो सभी लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया और जाति सूचक गाली दी। इतना ही नहीं, जगबीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी जमीन व मकान बेचकर पैसे मेरी बेटी को देकर उसे हम लोगों के साथ भेज दो नहीं तो मेरे धर्म के लोग तुम्हारा सिर कलम कर देंगे। इसके बाद सभी लोगों ने कीमती सामान, बैंक कागजात छीन लिए। इसके बाद जब उसने घर में रखे बाक्स की तलाशी ली तो उसमें मिले कागजात में उसकी पत्नी का नाम पूजा नहीं हसीना बानो पुत्री अमानतुल्ला निवासी बुढ़नपुर जिला आजमगढ़ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+