Ayodhya Ground Report: अयोध्या में दिवाली जैसा जश्न, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजी रामनगरी
Ayodhya Ground Report: अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे अयोध्या पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा जहां अयोध्या की सड़कों और मंदिरों को सजाया जा रहा है वहीं लोग अपने घरों को भी सजा रहे हैं।
कुल मिलाकर अयोध्या में दिवाली जैसा जश्न देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या सुल्तानपुर मार्ग तक इसके अलावा आसपास की सड़कों और हाईवे पर भव्य सजावट की गई है। शहर में कई जगह गेंदे के फूल लगाकर हाईवे को सजाया गया है।

बताया जा रहा है कि अयोध्या एयरपोर्ट पर जो भी वीवीआईपी आएंगे एअरपोर्ट मार्ग से होते हुए वे चूड़ामणि चौराहे से होकर अयोध्या धाम पहुंचेंगे। ऐसे में हाईवे के साथ ही चूड़ामणि चौराहे से लेकर अयोध्या धाम तक भव्य सजावट की गई है।
जगह-जगह फूल मालाओं में ही जय श्री राम, राम राम तथा प्राण प्रतिष्ठा आदि शब्द लिखकर गेट बनाए गए हैं। अयोध्या के रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि इस तरीके का माहौल होगा और चारों तरफ अयोध्या और भगवान राम का नाम सुनने को मिलेगा।
Recommended Video
अयोध्या की रकाबगंज की रहने वाली संगीता सिंह ने बताया कि इतनी भव्य सजावट हुई है जिसे देखकर दिल गदगद हो जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि टीवी पर सजावट देखने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें भी सजावट देखना चाहिए जिसके चलते वे भी चली आई हैं।
इसी तरह रविवार को देर शाम तक अयोध्या राम मंदिर को देखने के लिए अयोध्या और आसपास से काफी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर तक पहुंचते रहे। कोई जय श्री राम का नारा लगाते हुए पहुंच रहा है तो कोई हाथ में करताल बजाते हुए प्रभु श्री राम को याद कर अयोध्या पहुंच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications