अयोध्या: रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 9 घायल

अयोध्या। अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्र रौनाही थाना अंतर्गत सोहावल चौराहे के पास रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग जख्मी हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ऑटो चालक रास्ता भटक कर आगे निकल गया था, जिसके बाद वापस आते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की मौत जिला अस्पताल लाते समय हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

4 dead 9 injured after truck hits auto in Ayodhya
रॉन्ग साइड से जा रहा था ऑटो

सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी के मुताबिक, हादसे के शिकार सभी लोग जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा के रहने वाले हैं और सरयू ढेमवा घाट पुल पर मछली पकड़ने के लिए निकले थे। ऑटो में कुल 13 लोग सवार थे। सुबह सुबह ऑटो चालक रास्ता भटक गया, जिसकी वजह से सभी ऑटो सहित विपरीत दिशा में लौटने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में हीरालाल 60 वर्ष निवासी भदरसा थाना पुराकलंदर और 3 अन्य युवकों की मौत हो गई।

दो घायलों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

घायलों में दीपक, लक्ष्मण, रामपाल राजकुमार, रामू, किच्चू ,संत कुमार शामिल हैं। घायल 9 व्यक्तियों में एक 60 वर्षीय वृद्ध और एक 35 वर्षीय युवक राजकुमार को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज अयोध्या जिला अस्पताल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+