टीवी एंकर पति ने दोस्त को भेजकर कराई दिव्या मिश्रा की हत्या, प्रेमिका भी गिरफ्तार

इटावा। नोएडा में एक निजी चैनल के टीवी एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्या मिश्रा की इटावा स्थित घर में दिनदहाड़े हत्या हुई थी जिसका चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति एंकर अजितेश मिश्रा, प्रेमिका भावना आर्या और साथी अखिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अजितेश ने साथी अखिल को दिव्या की हत्या के लिए इटावा भेजा था।

TV anchor husband arrested in divya mishra murder case

यूपी के इटावा में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटरा बल सिंह में टीवी एंकर की पत्नी की दिनदहाड़े घर मे घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई थी। दिव्या की लाश घर में खून से लथपथ पड़ी थी और घरवालों को भी इसका पता देर से चला। पुलिस ने इस मर्डर केस की जांच शुरू की और हत्यारोपियों तक पहुंच गई।

TV anchor husband arrested in divya mishra murder case

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पति अजितेश मिश्रा, प्रेमिका भावना और सहकर्मी अखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों नोएडा के चैनल में साथ काम करते हैं। आउटपुट डेस्क पर काम कर रहे अखिल को अजितेश ने दिव्या की हत्या करने के लिए इटावा भेजा था। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये नगद इनाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+