Mainpuri Byelection : 'आपको कभी निराश नहीं करूंगा', जसवंतनगर में अखिलेश से बोले चाचा शिवपाल यादव
मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर यादव कुनबा एक बार फिर साथ आ गया है। सोमवार को एक बार फिर चाचा और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया। जसवंतनगर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवपाल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि "मैंने नेताजी के साथ काफी समय बिताया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं अखिलेश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, मैं आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा।"
Recommended Video

शिवपाल ने कहा - यहां से डिंपल को जिताना है
शिवपाल यादव ने कहा, "मैं अखिलेश से कहना चाहता हूं कि मैं नेताजी से बचपन से जुड़ा हूं, आज हमारे बीच में नेताजी नहीं हैं, इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। यहां के कण-कण में नेताजी हैं।" शिवपाल ने कहा, "नेताजी के बहुत से किस्से हैं, जसवंतनगर में बहुत किस्से हैं, जिनसे हम सब जुड़े हैं, यहां से डिंपल को जिताना है।"
शिवपाल ने आगे कहा कि "मैंने नेताजी के साथ काफी समय बिताया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं अखिलेश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, मैं आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा।"
शिवपाल ने पहली बार बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर निशाना साधा। बिना नाम लिए शिवपाल ने कहा कि वो कह रहे हैं कि मैं शिवपाल का शिष्य हूं, लेकिन शिष्य तो दूर तुम चेला भी नहीं हो। शिष्य होते तो बता कर जाते। शिवपाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "भाजपा ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी, बढ़ी है। नौकरशाही कब्जे में नहीं है।"
सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कोई न कोई तिकड़म और साजिश करके आखिरी दिन तक हराने का प्रयास करेगी, लेकिन यहां उनका कोई तीर चलने वाला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications