इटावा: स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर भेड़-बकरियों की तरह वाहन में ठूंसकर ले जा रहे, तस्वीरें

इटावा। यूपी के इटावा में प्रशासन की एक बड़ी अनदेखी सामने आई है। यहां बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। दरअसल इटावा शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कूल चलो अभियान की रैली समाप्त होने के बाद बच्चों को घर ले जाते समय एक लोडर में 60 से ज्यादा बच्चों को भूसे की तरह लादकर ले जाते हुए देखा गया।

लोडर के ऊपर बैठे हैं बच्चे

लोडर के ऊपर बैठे हैं बच्चे

यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों को लोडर के ऊपर बैठे हुए देखा गया। हादसों को दावत देते इस तरह की घटना से बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बड़ी लापरवाही

बड़ी लापरवाही

प्रशासन और शिक्षकों के भरोसे अपने नौनिहालों को छोड़ने वाले बच्चों के माता-पिता को पता तक नहीं कि उनके बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

भेड़-बकरियों की तरह लोडर में ठूंसा

भेड़-बकरियों की तरह लोडर में ठूंसा

तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं किस तरह बच्चों को लापरवाही से ले जाया जा रहा है। भयानक धूप और भीषण गर्मी में बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह लोडर में लादकर ले जाते जिसने देखा तो सभी लोग भी हैरान रह गए।

'जांच की जाएगी'

'जांच की जाएगी'

इस मामले को देखते हुए जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+