दिव्या मर्डर: एंकर पति की प्रेमिका ने कहा- वो हम दोनों के बीच आ रही थी

इटावा। यूपी के इटावा में 14 अक्टूबर को एक निजी न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की लाश मिली थी। महिला की फूलदान से वारकर हत्या की गई थी। चार दिनों से पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी थी। कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से आखिरकार पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के न्यूज एंकर पति और उसकी प्रेमिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरी घटना

क्या है पूरी घटना

एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 अक्टूबर को थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा बल सिंह इलाके में एक निजी न्यूज चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्या की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक और सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य इकट्ठे किए।

घटना वाले दिन दिव्या ने अजितेश से एक घंटे में तीन बार ​की बात

घटना वाले दिन दिव्या ने अजितेश से एक घंटे में तीन बार ​की बात

पुलिस को सर्विलांस टीम की मदद से पता चला कि घटना वाले दिन दिव्या ने अपने पति से एक घंटे के अंदर तीन बार बात की थी। एंकर की कॉल डिटेल से पुलिस को पता लगा कि अजितेश अपने न्यूज चैनल में साथ करने वाली भावना आर्या से प्रेम करता है। शक के आधार पर पुलिस ने एंकर अजितेश और उसकी प्रेमिका भावना को हिरासत में लिया।

प्रेमिका ने बताई ये बातें

प्रेमिका ने बताई ये बातें

पुलिस की पूछताछ में भावना ने पुलिस को बताया, ''हम दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते थे, लेकिन दिव्या हम दोनों के बीच में आ रही थी। इसलिए हम लोगों ने अपने साथ काम करने वाले साथी अखिल को दिव्या की हत्या करने के लिए प्रयोजित तरीके से नोएडा से इटावा भेजा और हत्या की वारदात को अंजाम दिलवाया। अखिल ने इटावा पहुंचकर दिव्या के सिर पर फूलदान से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+