सुहागरात पर इस 'टैबलेट' ने तबाह कर दी दुल्हन की जिंदगी, जानिए क्या हुआ ऐसा?
इटावा, 09 दिसंबर: एक लड़की बड़े अरमानों के साथ शादी कर अपने ससुराल पहुंचती है। नए जीवन का सपना संजोए सुहागरात पर फूलों से सजी सेज पर अपने पति का इंतजार करती है। लेकिन ये रात उसके जीवन की सबसे काली रात बन जाती है। पति कमरे में आते ही नई दुल्हन को पहले एक गोली खाने के लिए देता है, फिर खुद भी एक गोली खा लेता है। इसके बाद दुल्हन बेहोशी की हालत में पहुंच जाती है, होश में आते ही वह कुछ ऐसा देखती है कि उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

सुहागरात पर दुल्हन से दो लोगों ने किया रेप
मामला उत्तर प्रदेश के इटावा का है। खबर हैरान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, जिले के चौबिया थानाक्षेत्र में बीते 28 नवंबर को एक युवती की धूमधाम से शादी हुई। दुल्हन के जोड़े में 29 नवंबर को वह ससुराल पहुंची। सुहागरात पर पति ने उसे एक टेबलेट खाने के लिए दी। पति ने खुद भी टेबलेट खा ली। युवती के मुताबिक, टेबलेट खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद दो लोगों ने उसका रेप किया। जब उसे होश आया तो वह दो युवक कमरे से बाहर निकलते दिखाई दिए।

कमरे से निकलते दिखाई दिए दो युवक
सुहागरात पर कमरे में पति के अलावा दो अंजान युवकों को देख युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पति से इस बारे में पूछा तो वह उल्टा लड़ने लगा और युवती पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। रेप के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

सुहागरात को बीवी से रखी ये अजीब शर्त
इससे पहले सुहागरात से जुड़ी हैरान करने वाली एक खबर झारखंड से आई थी। पति ने सुहागरात वाले दिन अपनी पत्नी के सामने आईएएस अफसर बनने की शर्त रखी। जब पत्नी ये शर्त पूरी नहीं कर पाई तो पति ने तलाक का नोटिस भेज दिया। शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी से 3 साल तक बात भी नहीं की। अब परेशान होकर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।












Click it and Unblock the Notifications