जमीन के लालच में हैवान बना बेटा, पिता को कुल्हाड़ी से काटा फिर गोली मारकर की हत्या
Etawah news, इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने अपने बेटे के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाप-बेटे मौके से फरार हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों आरोपियो की तलाश में जुट गई है।

बाप ने किया कुल्हाड़ी से हमला, बेटे ने मारी गोली
मृतक के भाई भोगीलाल ने बताया कि उनके 80 वर्षीय भाई विजय बहादुर पिछले 20 वर्षों से अपने बेटे और नाती से अलग होकर उनके साथ रहते थे। विजय बहादुर की 28 बीघा जमीन को उनका बेटा जयवीर अपने नाम लिखवाने की जिद्द करता था, जिसको लेकर वह अक्सर झगड़ा करता था। सुबह 9 बजे जयवीर जमीन को लेकर अपने बेटे अजयपाल के साथ आया और जमीन अपने नाम लिखवाने की जिद्द करने लगा, जिसके लिए विजय बहादुर ने मना कर दिया। आक्रोशित होकर जयवीर ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया और जयवीर के बेटे ने बंदूक से दो गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर हम लोग आये तब-तक दोनों बाप-बेटे मौके से भाग चुके थे।

क्या कहती है पुलिस
पुलिस क्षेत्राधिकारी रामबदन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह खेड़ा हेलू मिलकिया गांव में 80 वर्षीय किसान की धारदार हथियार से काटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाप-बेटे मौके से फरार हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपित बाप-बेटे की तलाश में जुट गई है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications