'मैनपुरी में सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी', Dimple Yadav के नामांकन से पहले बोले अखिलेश
Mainpuri Assembly byelection 2022 : समाजवादी पार्टी (सपा) नेता डिंपल यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इटावा के सैफई में उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। डिंपल यादव आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी : अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''मैनपुरी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी के रूप में दरअसल नेताजी की समाजवादी आस्थाओं का ही नामांकन हो रहा है। जिस प्रकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों और जनमानस ने सैफई आकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, उसका सच्चा परिणाम ये होगा कि सपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी।''
Recommended Video


'नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा'
डिंपल यादव ने एक ट्वीट में लिखा, ''नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।''

मुलायम के निधन से खाली हुई है मैनपुरी लोकसभा सीट
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में सपा ने मुलायम की सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications